सोमनाथ मंदिर कैसे पहुंचे, समुद्र किनारे बसा शिवभक्ति का सबसे पावन धाम, यहां पढ़ें Somnath Temple ट्रैवल गाइड

Somnath Mandir Travel Guide in Hindi: सोमनाथ मंदिर घूमने का प्लान बना रहे हैं? जानिए सोमनाथ मंदिर कैसे पहुंचे, आसपास कौन-सी जगहें देखें, यात्रा का सही समय और समुद्र किनारे बसे इस पावन ज्योतिर्लिंग की खास बातें।

Somnath Mandir Travel Guide in Hindi: इन दिनों पीएम नरेंद्र मोदी के सोमनाथ दौरे की काफी चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75वें वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे हैं। उनके इस दौरे के बाद एक बार फिर लोगों के बीच सोमनाथ मंदिर को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अगर आप ऐसी जगह घूमना चाहते हैं जहां आस्था, इतिहास और प्रकृति तीनों का खूबसूरत मेल देखने को मिले, तो सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है।

Somnath Temple, Somnath Mandir Travel Guide in Hindi

सोमनाथ मंदिर कैसे पहुंचे, आसपास कौन-सी जगहें देखें, यहां मिलेगी यात्रा की पूरी जानकारी

गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में अरब सागर के किनारे बना यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। यहां पहुंचते ही समुद्र की ठंडी हवा और मंदिर की भव्यता मन को अलग ही सुकून देती है। यही वजह है कि हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहां दर्शन करने आते हैं। सोमनाथ सिर्फ धार्मिक जगह नहीं, बल्कि ऐसी लोकेशन है जहां कुछ पल बिताकर मन शांत हो जाता है। अगर आप भी सोमनाथ यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए यहां कैसे पहुंचना है, कौन-कौन सी जगहें घूमनी चाहिए और यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

End of Feed