सिक्किम प्लेटिनम टूर, दार्जिलिंग से पेलिंग तक शानदार ट्रिप प्लान

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज के तहत आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 8 दिन की ये मजेदार ट्रिप होने वाली है। पैकेज के बारे में यहां डिटेल में हर छोटी से छोटी चीज के बारे में बताया गया है।

IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने 'SIKKIM PLATINUM' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 25 मार्च 2026 को इस मजेदार ट्रिप की शुरुआत होगी। नॉर्थ-ईस्ट इंडिया को नीले पहाड़, हरी घाटियां और लाल नदी की धरती कहा जाता है। ये पूरा इलाका पूर्वी हिमालय में बसा हुआ है और यहां आपको जबरदस्त प्राकृतिक खूबसूरती, जंगल, जानवर, पेड़-पौधे और अलग-अलग रंग-बिरंगे लोग देखने को मिलते हैं।

Sikkim tour package

सिक्किम प्लेटिनम टूर

आप NJP रेलवे स्टेशन या बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचोगे, वहां से आपको रिसीव किया जाएगा। फिर सीधे कालिम्पोंग के लिए निकलेंगे। कालिम्पोंग एक बहुत ही शांत और सुंदर हिल स्टेशन है। पीछे बड़े-बड़े हिमालय के पहाड़ और चारों तरफ हरियाली पूरा रिलैक्स वाला माहौल। होटल में चेक-इन करो, बाकी दिन आराम करो रात को होटल में ही रुकना होगा।

End of Feed