Summer vacation in Dubai in 7 Days: जून का महीना बस आ ही गया है, ऐसे में अगर आप बच्चों की छुट्टियां खत्म होने से पहले कोई बहुत ही बढ़िया इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं। तो एक बार दुबई की चमचमाती गलियों की सैर जरूर करके आएं, घूमने-फिरने और लग्जरी वाली ज़िंदगी के लिए मशहूर दुबई शाहरुख से लेकर सलमान खान तक की भी पसंदीदा ट्रेवल डेस्टिनेशन है। तो अगर आप भी बॉलीवुड खान्स की तरह बढ़िया से सफर पर जाना चाह रहे हैं। तो झट से दुबई की ट्रिप का प्लान बना लें, रेगिस्तान, दिल चीरते नज़ारे, लजीज खाना और शहरी लाइट्स के बीच लग्जरी वाली ज़िंदगी का भरपूर मज़ा मिलेगा।
Shahrukh-Salman's favorite travel destination see when to visit and what to see in Dubai
ये भी पढ़ें - गर्मियों में फैमिली ट्रिप के लिए घूम आएं लद्दाख की वादियां, देखें कब जाएं और क्या करें
कब जाएं दुबई
अप्रैल से अक्टूबर के बीच वाले महीने दुबई जाने के लिए अच्छा समय माना जाता है। सीज़न न होने के कारण जून में दुबई घूमने के लिए सस्ती डेस्टिनेशन माना जा सकता है। हालांकि आपको गर्मी सहन करनी पड़ सकती है। लेकिन अगर आपको अच्छे बजट में ट्रिप करनी है, तो इंटरनेशनल ट्रिप के लिए दुबई की फ्लाइट झट से जरूर बुक करलें।
दुबई में कहां घूमे, Places to visit in Dubai
वैसे तो दुबई में घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन ये हैं दुबई की मस्ट विजिट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स। जहां आपको कम से कम एक बार तो जाना ही जाना चाहिए।
बुर्ज खलीफा
162 मंजिलों वाली करीब 828 मीटर ऊंची बुर्ज खलीफा की इमारत दुबई की मस्ट विजिट लोकेशन्स की लिस्ट में शामिल हैं। जरूर अपनी ट्रिप में से एक दिन निकालकर आपको बुर्ज खलीफा से मिलने वाला हसीन नज़ारा देखना ही चाहिए। बुर्ज खलीफा में बनी कांच की खिड़कियों से आपको पूरे दुबई के दर्शन हो सकते हैं।
स्काई डाइविंग
अगर आप रोमांच के शौकीन हैं, और इन छुट्टियों में कुछ तूफानी करने का मन है। तो दुबई जाकर स्काई डाइविंग का अनुभव जरूर लें। दुबई की टूरिस्ट स्क्रीट या दुबई मरीना पहुंच आप शानदार रोमांचक एक्टिविटिज का मज़ा ले सकते हैं। दुबई की स्काई डाइविंग दुनिया भर में बेहद मशहूर है, 13000 फीट की ऊंचाई से कूद कर आपको दुबई का ऐसा नज़ारा मिलेगा। जैसा आपने बेशक कहीं कभी नहीं देखा होगा।
लॉस्ट चैम्बर्स एक्वेरियम या दुबई एक्वेरियम
इस एक्वेरियम का नाम दुनिया के सबसे खूबसूरत एक्वेरियम्स की लिस्ट में शामिल है। आप अटलांटिस द पाम, क्रीसेंट रोड या पाम आईलैंड पहुंच अटलांटिक समुद्र जैसा हसीन नज़ारा देख सकते हैं। दुबई की मशहूर अटलांटिस होटल के टॉप फ्लोयर पर बने इस एक्वेरियम में आपको बड़ी बड़ी और विलुप्त होती मछलियां और पानी के जीवन का अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा। इस ग्लास टैंक में आप डाइविंग भी कर सकते हैं, बेशक बहुत यादगार अनुभव रहेगा। इसी के साथ आप दुबई मॉल में दुबई एक्वेरियम और अंडर वाटर जू भी देख सकते हैं।
दुबई म्यूजियम
अल-फाहिदी महल में बना दुबई म्यूजियम भी आपकी दुबई ट्रिप की मस्ट विजिट डेस्टिनेशन होना ही चाहिए। इस बेहद हसीन एतिहासिक इमारत में आपको दुबई के इतिहास से जुड़ी बहुत ही अनजानी बातें पता चलेंगी। अरब जीवनशैली का शानदार नमूना पेश करता ये संग्राहलय दुबई ट्रेवल का बेहतरीन हिस्सा है।
एक्वावेंचर वाटर पार्क
गर्मियों में दुबई विजिट कर रहे हैं, तो हीट को बीट करने के लिए वाटर पार्क की सैर आपके लिए बहुत ही बढ़िया साबित हो सकती है। अटलांटिस होटल के पाम आइलैंड में बने एक्वावेंचर वाटर पार्क में आपको वाटर राफ्टिंग, बड़ी बड़ी बेहद रोमांचक स्लाइड्स और बीच किनारे बैठ बेहतरीन समय का अनुभव होगा।
इसी के साथ साथ आप दुबई में स्कीइंग, फरारी वर्ल्ड, डॉल्फिन्स बे, शेख जईद मस्जिद आदि जैसी जगहों पर विजिट कर सकते हैं।
