Schengen Visa: पिछले कुछ सालों से लोग काफी ज्यादा घूमने (Travel) लगे हैं। भारत ही नहीं, करीब-करीब दुनिया के सभी देशों के लोग अब दूसरे देशों में घूमने के लिए जाते हैं। हालांकि दूसरे देशों में जाने के लिए वीजा (Visa) लगता है, जिसकी फीस (Visa Fees) और प्रकिया अलग-अलग होती है। घूमने के लिए काफी लोग यूरोप (Europe) भी जाते हैं। यूरोप लोग हनीमून (Honeymoon) से लेकर हॉलिडे (Holiday) मनाने के लिए जाते हैं। यूरोप घूमने के लिए वीजा की जरूरत (Travel Visa for Europe) पड़ती है। भारतीय भी हर साल काफी संख्या में यूरोप घूमने (Travel Plan for Europe) के लिए जाते हैं।
Schengen Visa: शेनजेन वीजा से घूमें यूरोप के 27 बड़े देश।
यूरोप घूमने के लिए भारतीयों को वीजा अप्लाई करना होता है। अगर आप यूरोप के लिए वीजा अप्लाई करते समय शेनजेन वीजा अप्लाई करते हैं और ये आपको अगर मिल जाता है तो आप एक ही वीजा में 27 देश घूम सकते हैं। शेनजेन वीजा काफी स्पेशल वीजा होता है, जिसमें आप 90 दिनों तक 27 देशों की एक ही वीजा से यात्रा कर पाएंगे। ये 27 देश यूरोप के अंदर आते हैं। शेनजेन वीजा को यूरोप का पासपोर्ट फ्री जोन भी कहते हैं।
शेनजेन वीजा में घूम सकते हैं ये देश
शेनजेन वीजा में फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्लोवाकिया, इटली, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, लातविया, लिथुआनिया, बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, लिख्टेंश्टाइन, लक्सेम्बर्ग, माल्टा, नॉरवे, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्पेन और स्वीडन शामिल हैं।
शेनजेन वीजा के लिए आपको ट्रैवल इंश्योरेंस कराना बेहद जरूरी है। अगर आपके पास शेनजेन देशों की ओर से निर्धारित मानकों के मुताबिक ट्रैवल बीमा पॉलिसी नहीं है तो आपका वीजा आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। शेनजेन देशों ने पर्यटकों को किसी भी मेडिकल इमरजेंसी और अप्रिय घटनाओं से आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस जरूरी कर दिया है।
अगर आप हनीमून या फिर हॉलिडे पर यूरोप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको शेनजेन वीजा के लिए जरूर अप्लाई करना चाहिए।
