Rishikesh Travel Guide: किस महीने जाना चाहिए ऋषिकेश? बेहद काम आएंगे ये यात्रा टिप्स

Rishikesh Travel Guide: गंगा नदी के किनारे बसा ऋषिकेश ना केवल भारतीय पर्यटकों को बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी काफी ज्यादा लुभाता है। आध्यात्मिकता से लेकर साहसिक गतिविधियों में रूची रखने वाले पर्यटकों के लिए ऋषिकेश में सबकुछ है। ये ट्रैवल गाइड ऋषिकेश यात्रा के दौरान आपके बेहद काम आएगी।

Rishikesh Travel Guide in Hindi: उत्तराखंड में स्थित प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल ऋषिकेश पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक ऋषिकेश की यात्रा करते हैं। आध्यात्मिकता, योग, और साहसिक गतिविधियों के लिए ऋषिकेश विश्वभर में लोकप्रिय है। अगर आप ऋषिकेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यात्रा टिप्स के बारे में अहम जानकारी जो आपकी यात्रा को और भी ज्यादा सुगम बना देगी।

ऋषिकेश के प्रमुख आकर्षण (Top Attractions in Rishikesh)

गंगा आरती के लिए प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट ऋषिकेश का प्रमुख आकर्षण है। घाट के पास हर शाम यहां गंगा आरती का आयोजन होता है। इसके अलावा राम झूला, नीलकंठ महादेव मंदिर, स्वर्ग आश्रम यहां के प्रमुख आकर्षण है।

End of Feed