यात्रा

5 Places To Visit in Uttar Pradesh: घूमने-फिरने के लिए कमाल हैं उत्तर प्रदेश की ये जगहें, देखें वीकेंड प्लान्स के लिए मस्ट विजिट डेस्टिनेशन्स

5 Places To Visit in Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश में घूमने की 5 जगहें): उत्तर प्रदेश में घूमने फिरने के लिए कई सारी खूबसूरत जगहें, जहां आप वीकेंड्स पर विजिट कर शानदार समय बिता सकते हैं। देखं 5 ऐसी जगहों की लिस्ट जहां आपको जाना ही चाहिए।

Image

Best Places to Visit in Uttar Pradesh

5 Places To Visit in Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश में घूमने की 5 जगहें): उत्तर प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपने ऐतिहासिक महत्व, धार्मिक आस्था और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भारत के इस राज्य में घूमने फिरने के लिए हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। खासतौर से वीकेंड्स पर विजिट करने के लिए उत्तर प्रदेश में बहुत सारी खूबसूरत और सुकून वाली जगहें हैं। जहां विजिट कर आपको भी अपनी बिजी जिंदगी से निकलकर कुछ दिन गुजारने चाहिए। उत्तर प्रदेश में आपको खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स देखने के साथ साथ स्वादिष्ट खाना खाने का भी खूब मौका मिलेगा। तो अगर आप भी आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यहाँ के 5 सबसे खास पर्यटन स्थलों के बारे में जान लीजिए।

Best Places To Visit In Uttar Pradesh

ताजमहल, आगरा

Taj Mahal, Agra

Taj Mahal, Agra

ताजमहल न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि भारत की पहचान है। सफेद संगमरमर से बना यह मकबरा मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में बनवाया था। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल ताजमहल को देखने दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। खासतौर से रात की चाँदनी में ताज का नज़ारा और भी मनमोहक लगता है। ताजमहल का नाम दुनिया के 7 अजूबों की लिस्ट में भी शामिल है।

वाराणसी, काशी

Varanasi, Kashi

Varanasi, Kashi

वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है और हिंदुओं का सबसे पवित्र तीर्थस्थल। गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर में सुबह की गंगा आरती और घाटों की भव्यता देखने लायक है। काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ और बनारसी रेशम की साड़ियाँ यहाँ के आकर्षण हैं। जरूर ही आपको जिंदगी में एक बार तो बनारस या वारणसी जरूर ही विजिट करना चाहिए।

अयोध्या

Ayodhya

Ayodhya

अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। यहाँ का राम मंदिर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बन चुका है। सरयू नदी के तट पर बसे इस शहर में हनुमानगढ़ी, कनक भवन और राम की पैड़ी जैसे धार्मिक स्थल भी देखने लायक हैं। अयोध्या में आप आपको ऐसा अनुभव मिलेगा, जैसा शायद ही कहीं कभी और मिले।

लखनऊ

Lucknow

Lucknow

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपनी नवाबी संस्कृति, स्वादिष्ट व्यंजनों और ऐतिहासिक इमारतों के लिए मशहूर है। लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, रूमी दरवाज़ा और अम्बेडकर पार्क देखने दुनिया भर से लोग आते हैं। इसके अलावा, लखनऊ की चिकन की कढ़ाई और तंदूरी कबाब का स्वाद जरूर चखें।

प्रयागराज

Prayagraj

Prayagraj

इलाहाबाद प्रयागराज तीन पवित्र भारतीय नदियों के संगम पर बसा है। ये तीन नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती हैं। प्रयागराज में हर 12 साल में कुंभ मेला लगता है, जो दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है। त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद किला और आनंद भवन यहाँ की प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की लिस्ट में शामिल है।

उत्तर प्रदेश में इतिहास, धर्म और संस्कृति का अद्भुत मिश्रण है। चाहे आप आध्यात्मिक यात्रा करना चाहते हैं या फिर ऐतिहासिक धरोहरों को देखना चाहते हैं, यह राज्य आपको कभी भी निराश नहीं करेगा। तो जरूर ही अगली छुट्टियों में आपको उत्तर प्रदेश विजिट करना ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article