यात्रा

एक बार फिर छाया दुनिया का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट, लाइफ में कम से कम एक बार जाएं जरूर

Best Airport: सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट पर्यटकों को काफी पसंद आता है। यहां आपको झरना, जंगल, सिनेमा सबकुछ मिल जाएगा। सिंगापुर का प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट चांगी ने एकबार फिर से कमाल कर दिया है। इस एयरपोर्ट पर आपको लाइफ में कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए जिसकी खूबसूरती देखकर आपको मंकत्रमुग्ध हो जाएंगे।

Image

Singapore Changi Airport

Singapore Changi Airport: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों को सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट काफी पसंद आता है। सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट ने एकबार फिर से कमाल कर दिया है। बार्सिलोना में आयोजित प्रतिष्ठित 2025 Skytrax World Airport Awards में, इस प्रतिष्ठित एयरपोर्ट ने रिकॉर्ड 13वीं बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का खिताब अपने नाम किया है।

दुनिया भर में पहले से ही इस एयरपोर्ट की खूबसूरती के चर्चे हैं। एयरपोर्ट की उत्कृष्टता, यात्री अनुभव और नवाचार के मामले में चांगी की कोई बराबरी नहीं है शायद ही इस बात पर अब किसी को कोई शक हो। दोहा के हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सियोल के इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे शीर्ष दावेदारों को पछाड़कर, चांगी ने ये खिताब अपने नाम किया है।

चांगी एयरपोर्ट इतना अनोखा क्यों है ये सवाल आपके मन में जरूर उठ रहा है। झरना, जंगल, सिनेमा सबकुछ आपको यहां मिल जाएगा। मालूम हो कि साल 2024 में अकेले चांगी एयरपोर्ट ने अपने परिवार में आठ नई यात्री एयरलाइनों का स्वागत किया जिसमें एयर कनाडा, एयर जापान और एयरएशिया एयरकंबोडिया शामिल हैं। 49 देशों के 160 से अधिक शहरों तक इसकी पहुंच का विस्तार हुआ है।

चांगी एयरपोर्ट 1981 से सेवा में है जो वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस है। लाउंज से लेकर स्विमिंग पूल तक इस एयरपोर्ट की खासियत है। टर्मिनल 2 में लगा बड़ा सा झरना पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों को ये जगह काफी पसंद आती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article