Rann Utsav 2023: अगले महीने की इस तारीख से शुरू हो रहा है रण उत्सव, टूर पैकेज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Rann Utsav 2023: दुनियाभर के यात्री गुजरात के मनोरम सफेद रेगिस्तान के बीच में रण उत्सव से रोमांचित होते हैं। इस साल रण उत्सव 10 नवंबर से शुरू हो रहा है। आप यहां परिवार या फिर अपने दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

Rann Utsav 2023: गुजरात (Gujarat) अपनी संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है रण उत्सव (Rann Utsav)। रण उत्सव (Rann Utsav 2023) को कच्छ महोत्सव या कच्छ उत्सव के नाम से भी जाना (Travel) जाता है। इस साल रण उत्सव (Rann Utsav Dates) 10 नवंबर 2023 से शुरू होकर 25 फरवरी 2024 तक चलेगा। रण उत्सव कच्छ क्षेत्र में सफेद रण के किनारे स्थापित पूरे टेंट सिटी में है। टेंट सिटी दुनिया भर के पर्यटकों की सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं कच्छ रण उत्सव 2023-2024 के लिए ऑनलाइन बुकिंग (Online Booking For Rann Utsav 2023) शुरू हो गई है।

Rann Utsav, Rann Utsav 2023, ​Rann Utsav Date

Rann Utsav 2023: अगले महीने की इस तारीख से शुरू हो रहा है रण उत्सव।

बात अगर रण उत्सव टूर पैकेज की करें तो इसमें चार तरह के पैकेज हैं। बात अगर सबसे सस्ते पैकेज की करें तो 1 रात और 2 दिन के पैकेज की प्राइस की बात करें तो सुपर प्रीमियम टेंट का प्राइस प्रति व्यक्ति 9,600 रुपए हैं और इसमें अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 5,000 रुपए देना होगा। वहीं प्रीमियम टेंट के लिए 8,700 रुपए हैं और इसमें अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 5,000 रुपए देना होगा। वहीं डीलक्स एसी स्विस कॉटेजेस के लिए 7,100 रुपए हैं और इसमें अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 5,000 रुपए देना होगा। इसके अलावा नॉन एसी स्विस कॉटेजेस के लिए 5,500 रुपए हैं और इसमें अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 4,000 रुपए देना होगा। ये टैरिफ नवंबर 2023 और फरवरी 2024 के लिए (पूर्णिमा और दिवाली को छोड़कर) है। साथ ही ये प्राइस ट्विन शेयरिंग आधार पर है।

End of Feed