यात्रा

Best Places to Visit in Navratri: नवरात्रि पर देश में घूमने की ये हैं खास जगह, फैमिली संग आएगा पूरा मजा

Best Places to Visit in Navratri: देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित नौ दिन का त्योहार नवरात्रि भारत में सबसे अधिक मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। पूरे देश के लोग इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं।

Image

Best Places to Visit in Navratri: नवरात्रि पर देश में घूमने की ये हैं खास जगह।

Best Places to Visit in Navratri: नवरात्रि (Navratri) का शुभ हिंदू त्योहार (Hindu Festival) पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों यानी की नवदुर्गा की पूजा को समर्पित नवरात्रि (Navratri 2023) नौ दिनों तक चलती है। इस साल शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान भक्त देवी के प्रत्येक अवतार की पूजा करते हैं। नवरात्रि के दौरान देश में मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती हैं। लोग इस दौरान घूमने (Travel) भी जाते हैं, जहां वह खासतौर से मंदिर (Temple) में मां से आशीर्वाद भी मांगते हैं। अगर आप भी इस बार नवरात्रि में कहीं घूमने (Places to Visit in Navratri 2023) का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कहां-कहां जा सकते हैं।

नवरात्रि में घूमने के लिए ये जगह हैं काफी स्पेशल (Places to Viist in Navratri)

गुजरात (Gujarat)

गुजरात अपने नवरात्रि उत्सव के लिए काफी ज्यादा फेमस है। खासतौर से अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान आप यहां के पारंपरिक नृत्य गरबा में आप लोगों को बड़े उत्साह के साथ रंग-बिरंगे परिधान पहने हुए देख सकते हैं।

कोलकाता (Kolkata)

कोलकाता में नवरात्रि को दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है। कोलकाता में ये उत्सव बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाता है। पूरे शहर में बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं और हर जगह देवी दुर्गा की कलात्मक मूर्तियां प्रदर्शित की जाती हैं। नवरात्रि के दौरान कोलकाता अवश्य जाना चाहिए।

दिल्ली (Delhi)

देश की राजधानी दिल्ली में भी नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान दिल्ली की अलग-अलग जगहों में गरबा और डांडिया कार्यक्रम आयोजित होते हैं। दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न पंडाल, डांडिया कार्यक्रम और भोजन स्टाल तैयार किए जाते हैं।

वाराणसी (Varanasi)

वाराणसी में नवरात्रि बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस दौरान लोग गंगा के घाटों पर पारंपरिक डांडिया और गरबा नृत्य करते हैं। इस दौरान शहर के मंदिरों को भी खूबसूरती से सजाया जाता है। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग नवरात्रि में यहां आते हैं।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश के हिंदू नवरात्रि को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। नवरात्रि उत्सव के दसवें दिन को हिमाचल में कुल्लू दशहरा के रूप में जाना जाता है और ये भगवान राम की अयोध्या वापसी का प्रतीक है। हिमाचल और भारत के अन्य राज्यों से लोग देवी दुर्गा की पूजा करने के लिए विभिन्न मंदिरों में जाते हैं। फेमस कुल्लू दशहरा का हिस्सा बनने के लिए आपको निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश जाना चाहिए।

मुंबई (Mumbai)

मुंबई में लोग नवरात्रि को साल के सबसे पवित्र समय के रूप में देखते हैं। नवरात्रि के इन 9 दिनों के महिलाएं अपने माथे पर कुमकुम और हल्दी लगाती हैं और उपहारों का आदान-प्रदान करती हैं। मुंबई में डांडिया और गरबा समारोह भी नवरात्रि का हिस्सा हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article