यात्रा

IRCTC Christmas Package: क्रिसमस पर आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूम आएं काठमांडू और पोखरा, 5 दिन के लिए जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Christmas Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू के साथ पोखरा घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। वाराणसी-काठमांडू-पोखरा आना-जाना बुद्ध एयर से रहेगा।

Image

IRCTC Christmas Package: क्रिसमस पर आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूम आएं काठमांडू और पोखरा।

IRCTC Christmas Package: क्रिसमस (Christmas) के मौके पर खासतौर से लोग कहीं न कहीं घूमने (Travel) का प्लान जरूर बनाते हैं। क्रिसमस के कुछ ही दिनों बाद नया साल शुरू हो जाता है, इसलिए भी लोग घूमने चले जाते हैं। अगर आप भी क्रिसमस (Tour Package For Christmas) के मौके पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने क्रिसमस को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है, जिसमें आप नेपाल घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम NEPAL- PASHUPATINATH DARSHAN ALONG WITH POKHARA (NLO10) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज दो महीने बाद यानी 25 दिसंबर से वाराणसी से शुरू होगा। टूर पैकेज के तहत थ्री स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था होगी। टूर पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 1 रात पोखरा में रहेंगे।

टूर पैकेज में काठमांडू के साथ घूम पाएंगे पोखरा

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू के साथ पोखरा घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। वाराणसी-काठमांडू-पोखरा आना-जाना बुद्ध एयर से रहेगा। मील प्लान की बात करें तो इस टूर पैकेज में 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर मिलेगा। वहीं इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर 46,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 37,600 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 36,800 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के लिए बेड लेने पर 31,300 रुपए और 2 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 28,200 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article