Rajasthan On A Budget: अगर आपको लगता है कि राजस्थान की यात्रा सिर्फ आलीशान महलों और रेगिस्तान सफारी के लिए ही है तब आपको एक बार और सोचने की जरूरत है। राजस्थान की यात्रा साहसिक गतिविधियों का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए राजस्थान घूमने का मन बना रहे हैं, तो यहां आपके लिए एक बेहतरीन गाइड है, जिससे आप कम बजट में इसकी खूबसूरती का अनुभव कर सकते हैं।
Rajasthan tourism
यात्रा के दौरान ध्यान देने योग्य बात ये है कि महंगी कैब से यात्रा करने से बचें और स्थानीय परिवहन का विकल्प चुनें। राजस्थान का व्यापक बस नेटवर्क आपको जयपुर की गुलाबी गलियों से लेकर जैसलमेर के सुनहरे टीलों तक बहुत कम खर्च में ले जाएगा। ट्रेनें भी एक किफायती विकल्प हो सकता है। यात्रा के दौरान बोनस टिप ये है कि आप यात्रा के लिए राजस्थान राज्य परिवहन पास भी ले सकते हैं।
इसके अलावा लग्जरी होटल में पैसे व्यर्थ करने से बचें क्योंकि राजस्थान में सबसे अनोखे और बजट-फ्रेंडली ठहरने के विकल्प मौजूद हैं। जयपुर, उदयपुर और जोधपुर में हॉस्टल की कीमत 300 रुपये से शुरू होती है जिसमें डॉर्म बेड की सुविधा है। शाही अनुभव चाहते हैं तो बता दें कि कई हवेलियों को गेस्टहाउस में बदल दिया गया है, जो आपको बेहद कम दरों पर शाही इतिहास की झलक दिखा देगी।
बता दें कि राजस्थान के कई बेहतरीन अनुभव पूरी तरह से मुफ्त हैं। जयपुर के हवा महल में बाहर से घूमें, उदयपुर की झीलों का आनंद लें और जोधपुर के मेहरानगढ़ किले पर चढ़कर सूर्यास्त का लुत्फ़ उठाएं (चुनिंदा दिनों में प्रवेश निःशुल्क है) जयपुर के बापू बाजार और जोधपुर के क्लॉक टॉवर की यात्रा भी आप बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
