यात्रा

IRCTC Tour Package: ट्रेन से कर आएं ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, बस इतना है किराया, 12 दिन का है टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको दक्षिण भारत यात्रा के साथ ज्योतिर्लिंग दर्शन करने का मौका मिल रहा है। भारत गौरव ट्रेन द्वारा पर्यटकों को यात्रा करवाई जाएगी। रहने से लेकर खाने-पीने तक आपको किसी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस पैकेज सें जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Jyotirlinga Darshan with Dakshin Bharat Yatra Ex Bettiah नाम से नया टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको कम खर्चे में ट्रेन से ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। तिरूपति:- बालाजी दर्शन, पद्मावती मंदिर, रामेश्‍वरम:- रामनाथ स्वामी ज्योतिर्लिंग, मदुरै:-मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी: कन्याकुमारी मंदिर और विवेकानन्द रॉक मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की यात्रा इस टूर पैकेज में शामिल है।

पर्यटकों को 3AC और स्लीपर कैटगरी में यात्रा का मौका मिल रहा है। तिरुपति से लेकर मल्लिकार्जुन की यात्रा तीर्थयात्रियों पर एक शक्तिशाली आध्यात्मिक और भावनात्मक प्रभाव छोड़ते हैं। परिवार के लिए साथ यात्रा के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। 11 रात और 12 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है।

27 मार्च 2025 को Bettiah से यात्रा की शुरुआत होगी। रुकने के लिए शानदार कमरे की व्यवस्था कर दी जाएगी। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आईआरसीटीसी टूर मैनेजर आवश्यक सहायता के लिए पूरे टूर के दौरान आपके साथ यात्रा करेंगे।

इकॉनॉमी क्लास में प्रति व्यक्ति किराया 22520 रुपए तय किया गया है वहीं कंफर्ट क्लास का किराया 38310 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या मोबाइल ऐप के माध्यम से आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EZBG22 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8595937731, 7003125136, 9771440056 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article