यात्रा

गुलजार हो जाएगा अप्रैल महीना, कम भीड़भाड़ के लिए इन 4 जगहों की करें यात्रा, कम लोग ही होंगे जानते

Underrated Destinations: अप्रैल के महीने को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आपको इसबार भारत में छिपी इन खूबसूरत जगहों की यात्रा करने का प्लान करना चाहिए। गौर करने वाली बात ये है कि ये जगहें कम भीड़भाड़ वाली हैं और मौजूदा समय में ये पर्यटकों के बीच इतना पॉपुलर नहीं हैं जितना ये डिजर्व करती हैं।

Image

Underrated Destinations India

Underrated Destinations In India: विविधता से भरा देश भारत घूमने-फिरने वालों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। पहाड़ से लेकर रेगिस्तान तक भारत में वो सबकुछ है जो खूबसूरती में विदेश को टक्कर देते हैं। प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत नजारों से भरे हमारे देश में कुछ जगहें ऐसी हैं जिनके बारे में कम लोग बात करते हैं। अप्रैल के महीने में अगर आप कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं तो इन 4 जगहों की यात्रा कर सकते हैं।

अराकू घाटी: आंध्र प्रदेश में स्थित अराकू घाटी एक खूबसूरत पहाड़ी स्थल है जो हरी-भरी घाटियों, चाय के बागानों और आदिवासी संस्कृति के लिए फेमस है। शांतिपूर्ण वातावरण के साथ ठंडी और ताजगी के लिए आप यहां यात्रा कर सकते हैं।

शिलांग: मेघालय राज्य का प्रमुख शहर शिलांग ठंडी जलवायु, झीलों और जलप्रपातों के लिए फेमस है। अद्भुत और मनमोहक नजारों के लिए फेमस शिलांग को पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है।

हंपी: कर्नाटक राज्य में स्थित ऐतिहासिक स्थल हंपी विजयनगर साम्राज्य के खंडहरों के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में इसकी गिनती होती है। इतिहास और प्रकृति का बेहतरीन संगम देखने के साथ ही यहां के प्राचीन मंदिर और वास्तुकला अद्वितीय है।

रणथंभौर: राजस्थान में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में आप प्रकृति और वन्यजीवों का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। बाघों के लिए फेमस इस जगह में आप तमाम जंगली जानवरों को करीब से देख सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article