Rath Yatra 2026: जगन्नाथ जी की रथयात्रा देखने के बाद घूम आएं पुरी के आसपास ये 5 जगहें, प्रकृति के बीच बीतेंगे सूकुन के पल

Rath Yatra 2026: ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाली जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने का मौका मिला है, तो आपको उसके बाद पुरी के आसपास कुछ शानदार जगहों पर भी घूमने का प्लान बनाना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी 5 जगहों के बारे में...

Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का महापर्व है। हर साल रथयात्रा के दौरान पुरी की गलियां भक्तों से भर जाती हैं। लेकिन अगर आप सिर्फ रथयात्रा के दर्शन कर लौट आते हैं, तो ओडिशा की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत का एक बड़ा हिस्सा देखने से चूक जाते हैं। अच्छी बात यह है कि पुरी से कुछ किलोमीटर के दायरे में कई ऐसी जगहें हैं, जहां घूमना आपको सुकून और शांति से भर देगा। यदि आपके पास रथयात्रा के बाद एक या दो दिन का समय है, तो इन 5 जगहों (Puri Tourist Places) को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।

Rath Yatra 2026

पुरी के आसपास घूमने की शानदार जगहें

1. चिलिका झील

ओडिशा के पुरी से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित सतपाड़ा में मौजूद एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील चिलिका का सबसे लोकप्रिय प्रवेश द्वार है। यही वह जगह है जहां इरावडी डॉल्फिन देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से पहुंचते हैं। यदि आप डॉल्फिन देखने का शानदार अनुभव चाहते हैं तो सुबह 7 से 9 बजे के बीच पहुंचने की कोशिश करें। सुबह के समय पानी अपेक्षाकृत शांत रहता है और डॉल्फिन दिखाई देने की संभावना अधिक होती है। यहां बोट की बुकिंग अधिकृत काउंटर से ही कराएं।

End of Feed