यात्रा

IRCTC करा रहा दक्षिण भारत के 7 पवित्र मंदिरों की यात्रा, सिर्फ ₹15,600 में बुक करें शानदार पैकेज

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत की यात्रा के लिए एक खास पैकेज लॉन्च किया है। जिसमें आपको दक्षिण के फेमस 7 मंदिरों के दर्शन कराए जाने की योजना है।

Image

आईआरसीटीसी के साथ करें दक्षिण की यात्रा

IRCTC Tour Package: अगर आप लंबे समय से दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों की यात्रा का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने श्रद्धालुओं और घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के तहत 'DIVYA DAKSHIN YATRA WITH ARUNACHALAM' नाम से एक विशेष टूर पैकेज लॉन्च (Temple Tour Package) किया है। इस पैकेज के जरिए सिर्फ 9 दिनों में रामेश्वरम, मदुरई, तंजावुर और कन्याकुमारी समेत दक्षिण भारत के 7 प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए जा सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि इस यात्रा की शुरुआती कीमत मात्र 15,600 रुपए रखी गई है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या है ये पूरा टूर पैकेज...

9 दिन में 7 मंदिरों का दर्शन

यह पैकेज उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो कम समय और सीमित बजट में दक्षिण भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखना चाहते हैं। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव, भगवान विष्णु और देवी शक्ति से जुड़े कई ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन करेंगे। साथ ही कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल की खूबसूरती भी देखने का अवसर मिलेगा।

जानिए कब से शुरू होगी यात्रा और पैकेज डिटेल

विवरणजानकारी
पैकेज का नामदिव्य दक्षिण यात्रा विद अरुणाचलम
यात्रा शुरू होने की तारीख20 जुलाई
यात्रा अवधि8 रात और 9 दिन
टूर पैकेज कोडSCZBG-63
कुल सीटें702
स्लीपर क्लास सीटें160
3AC सीटें490
2AC सीटें52
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ₹3,000 में दिल्ली के पास खोजें राजस्थान का छिपी हुई 'जलनगरी'

कहां से कर सकते हैं बोर्डिंग

इस यात्रा का मुख्य प्रस्थान सिकंदराबाद से होगा, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए कई अन्य रेलवे स्टेशनों से भी ट्रेन में चढ़ने की व्यवस्था की गई है। यात्री चारलापल्ली, जंगांव, काजीपेट, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, माधिरा, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और रेनिगुंटा स्टेशन से भी इस ट्रेन को बोर्ड कर सकते हैं।

इन 7 प्रमुख मंदिरों के होंगे दर्शन

इस विशेष टूर में दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों और तीर्थस्थलों की यात्रा कराई जाएगी।

  • तिरुवन्नामलई – अरुणाचलम मंदिर
  • चिदंबरम – नटराज मंदिर
  • त्रिची – श्री रंगनाथस्वामी मंदिर
  • तंजावुर – बृहदेश्वर मंदिर
  • रामेश्वरम – रामनाथस्वामी मंदिर
  • मदुरई – मीनाक्षी अम्मन मंदिर
  • कन्याकुमारी – कुमारी अम्मन मंदिर एवं विवेकानंद रॉक मेमोरियल

किराया कितना होगा

IRCTC ने इस टूर पैकेज के लिए अलग-अलग श्रेणियों और आयु वर्ग के अनुसार किराया तय किया है। वयस्क यात्रियों के लिए स्लीपर क्लास का किराया ₹15,600, 3AC का ₹23,100 और 2AC का ₹29,500 रखा गया है। वहीं, 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्लीपर क्लास का किराया ₹14,600, 3AC का ₹21,900 और 2AC का ₹28,100 निर्धारित किया गया है। यात्री अपनी सुविधा और बजट के अनुसार किसी भी श्रेणी का चयन कर इस आध्यात्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। पूरे सफर के दौरान सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का डिनर पैकेज में शामिल रहेगा, जिससे खाने-पीने की अलग से चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसके अलावा यात्रियों को आरामदायक ट्रेन यात्रा, ट्रैवल इंश्योरेंस और पूरी यात्रा के दौरान मार्गदर्शन के लिए प्रोफेशनल टूर एस्कॉर्ट की सुविधा भी मिलेगी। किसी भी जरूरत या सहायता के लिए यात्रा के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकें।

कैसे करें बुकिंग

इच्छुक यात्री IRCTC की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट पर जाकर इस पैकेज की उपलब्धता, सीटों की स्थिति और अन्य शर्तों की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। चूंकि सीटों की संख्या सीमित है, इसलिए यात्रा की योजना बना रहे लोग समय रहते बुकिंग करा सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article