Places To Avoid Visiting In Summer (गर्मी में कहां घूमने नहीं जाएं): गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग दोस्त, परिवार वालों के साथ शानदार समर वेकेशन पर जाने का प्लान बनाने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में कहीं जाने का मन बना रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा की कहां जाएं, तो यहां देखें भारत की 5 ऐसी जगहें जहां आपको गर्मियों में बिल्कुल नहीं जाना चाहिए। इंटरनेट पर आपको इन खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशन्स की कई सारी फोटोज मिलेंगी, लेकिन उनमें ये नहीं पता चलेगा कि गर्मी के मौसम में यहां जाना आपका हाल बेहाल कर सकता है। खासतौर से बच्चों या बुजुर्गों के साथ जाना तो और बुरा हो सकता है। चिलचिलाती धूप, उमस और भीषण गर्मी इन जगहों की सैर को अप्रिय बना देती है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 स्थानों के बारे में जहां गर्मी के मौसम में जाने से बचना चाहिए।
5 Places To Avoid Visiting in Summer in India
Travel Destinations In India You Should Not Visit in Summer 2025
1. राजस्थान (जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी)
राजस्थान भले ही अपनी ऐतिहासिक विरासत और रेगिस्तानी सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध हो, लेकिन गर्मियों में यहां का तापमान 45-50°C तक पहुंच जाता है। ऐसे में इस मौसम में खासतौर से जैसलमेर, बीकानेर और फलोदी जैसे शहरों में चलने वाली लू और रेत के तपते हुए टीलों के बीच घूमना आपको ट्रेवल अनुभव खराब कर सकता है।
2. दिल्ली और एनसीआर
देश की राजधानी दिल्ली घूमने फिरने वाले लोगों द्वारा खूब पसंद की जाती हैं। लेकिन गर्मियों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 45°C के पार चला जाता है। प्रदूषण और उमस के कारण यहां की गर्मी और भी ज्यादा परेशान करने वाली होती है। ऐसे में, अगर जरूरी न हो तो इस मौसम में दिल्ली घूमने से भी बचना ही चाहिए।
3. गुजरात (अहमदाबाद, भुज)
गुजरात के कई हिस्सों में गर्मी बेहद तीखी होती है। अहमदाबाद और भुज जैसे शहर घूमने फिरने के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन गर्मी यानि की मई-जून के महीने में तापमान 46-47°C तक पहुंच जाता है। यहां की गर्म हवाएं स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक हो सकती हैं।
4. ओडिशा (भुवनेश्वर, तालचर)
ओडिशा में गर्मियों में उमस और तापमान का कॉम्बिनेशन पर्यटकों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। भुवनेश्वर और तालचर जैसे शहरों में नमी भरी गर्मी शरीर को जल्दी थका देती है, जिससे घूमने का मजा किरकिरा हो जाता है।
5. मध्य प्रदेश (ग्वालियर, झांसी)
मध्य प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता भी पर्यटकों द्वारा पसंद की जाती है। लेकिन भारत के दिल में बसे मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से गर्मियों में भयंकर सूखे और गर्म हवाओं का सामना करते हैं। ग्वालियर और झांसी जैसे शहरों में तापमान 45°C से ऊपर जाता है, जिससे यहां की यात्रा असहज हो जाती है।
कहां जाएं इस गर्मी?
अगर आप गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हिल स्टेशन जैसे शिमला, मनाली, दार्जिलिंग या प्राकृतिक ठंडक वाले स्थानों पर जा सकते हैं। इसके अलावा, केरल के बैकवाटर या उत्तराखंड के झरने भी गर्मी से राहत दिला सकते हैं।
