Pet Friendly Travel: पहले जब भी लोग छुट्टियों पर जाने का प्लान बनाते थे, तो एक बड़ी चिंता होती थी कि पालतू जानवर का क्या करें? या तो किसी के पास छोड़कर जाओ या घर पर अकेला छोड़ो। लेकिन अब ये सोच पूरी तरह बदल रही है। आजकल लोग अपने पालतू जानवरों को सिर्फ जानवर नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा मानते हैं। यही वजह है कि अब ट्रैवल प्लान (travel with pets) भी उनके साथ ही बनाया जा रहा है।
आंकड़े भी बता रहे हैं बड़ा बदलाव
इस ट्रेंड को सिर्फ लोग ही नहीं, बल्कि आंकड़े भी सपोर्ट कर रहे हैं। MakeMyTrip के मुताबिक, 2026 की शुरुआत में पेट फ्रेंडली होटलों की बुकिंग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। मुंबई, पुणे, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में लोग खासतौर पर ऐसी जगहें ढूंढ रहे हैं जहां उनके पेट्स को भी साथ रहने की अनुमति हो।
ट्रैवल का नया एक्सपीरियंस
अब भारत में 5,500 से ज्यादा होटल और 9,000 से ज्यादा विला और होमस्टे ऐसे हैं जो पेट्स का स्वागत करते हैं। इतना ही नहीं, इस सेक्टर में करीब 40% तक की ग्रोथ भी देखी गई है। लोग अब ऐसी जगहों की तलाश में हैं जहां उनके पेट्स खुलकर घूम सकें और आराम से रह सकें।
ये जगहें बन रही हैं फेवरेट
अगर बात करें पॉपुलर डेस्टिनेशन की, तो ये जगहें सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं-गोवा, लोनावला, महाबलेश्वर, ऊटी और अलीबाग जहां लोग जाना पसंद कर रहे हैं। इन जगहों पर नेचर भी है और पेट्स फ्रेंडली स्टे ऑपशन भी आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी पालतू जानवरों के साथ ट्रैवल का प्लान बना रहे हैं तो ये जगहें आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकती हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक शानदार स्टे ऑपशन मिल जाएंगे जहां आप और आपका पालतू जानवर आराम से चिलआउट कर सकता है।
क्यों बढ़ रहा है ये ट्रेंड?
लोग पेट्स को परिवार का हिस्सा मानने लगे हैं। छोटे परिवार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा शॉर्ट ट्रिप और वीकेंड गेटवे का ट्रेंड बढ़ा है। मौजूदा समय में पेट्स फ्रेंडली बीचेज और होटल्स ज्यादा उपलब्ध हैं।
