सर्दियों में चाहिए गर्मियों का मजा तो जरूर देखें साउथ इंडिया की ये जगह, जहां घूमकर खिल जाएगी आपकी तबियत

यदि आप सर्दियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं, और इसके लिए किसी परफेक्ट जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए साउथ इंडिया की ये जगहें लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं। जहां आपको सर्दी में भी सुकून की गर्मी का अहसास होता है। आइए जानते हैं वे जगहें...

इन दिनों उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है, जिससे राहत पाने के लिए कुछ दिन के लिए अपना ट्रैवल प्लान बना सकते हैं। तो आज हम आपके लिए दक्षिण भारत के कुछ परफेक्ट प्लेस लेकर आए हैं। जहां आप भरी सर्दियों में भी गजब की गर्माहट को महसूस कर सकते हैं। जहां आप अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे शानदार टूरिस्ट प्लेसेज जो आपको सर्दी में भी गर्माहट का अहसास दे सकते हैं।

new year destination

ऊटी

तमिलनाडू के नीलगिरी पहाड़ों पर बसा ऊटी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ऊटी सर्दियों में सैलानियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ऊटी को दक्षिण में पहाडियों की रानी 'Queen of Hills' भी कहा जाता है। ऊटी दक्षिण भारत का सबसे ज्यादा घूमा जाने वाला प्लेस है। यहां आप बोटेनिकल गार्डन, सुई रॉक व्यू-पॉइंट और रोज गार्डन जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

End of Feed