भारत के ट्रैवल चार्ट्स में तहलका मचा सकता है ये शहर, गोवा-जयपुर भी रह जाएंगे पीछे

Tourism Trends India: हम जिस शहर की बात कर रहे हैं वह पहले चाय बागानों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रहा है। 2026 में अगर आप यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। यहां की संस्कृति और भोजन भी अनूठे अनुभव प्रदान करते हैं। यह शहर अपनी विरासत के साथ-साथ आधुनिकता को भी अपनाने के लिए तैयार है।

Offbeat Travel Destinations India: यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की अगर आप तलाश में हैं तो इस बार जोरहाट का रुख कर सकते हैं। जोरहाट, जो पहले चाय बागानों का एक नाम था, अब हर यात्रा करने वालों की लिस्ट में शामिल हो रहा है। असम के काजीरंगा के निकट स्थित यह शहर, अब पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन गया है। 2026 में, जोरहाट और भी ज्यादा चमकेगा इस बात की काफी ज्यादा संभावना है।

Offbeat travel destinations

भारत के ट्रैवल चार्ट्स में तहलका मचा सकता है ये शहर

अपनी यात्रा की शुरुआत आप सिन्नामारा चाय बागान से कर सकते हैं, जो असम के सबसे पुराने चाय बागानों में से एक है। यहां की ताजगी भरी हवा और चाय की खुशबू आपको अतीत की याद दिलाएगी। बागान में घूमते हुए आप उन सदी पुराने बंगलों को देख सकते हैं, जो ब्रिटिश राज के समय की याद दिलाते हैं। इसके बाद थेंगल भवन का दौरा करें, जहां भारत का पहला स्थानीय समाचार पत्र छपा था। यहां का इतिहास केवल संग्रहालयों में नहीं, बल्कि इसकी वास्तुकला और सड़कों में भी जीवित है।

End of Feed