₹3000-₹5000 के बजट में सितंबर ट्रिप? ऋषिकेश नहीं यहां कम खर्च में मिलेगा झील, किला और जंगल का मजा

सितंबर में कम बजट में घूमने की सोच रहे हैं तो राजस्थान का अलवर अच्छा विकल्प हो सकता है। दिल्ली से आसानी से पहुंचकर यहां झील, पहाड़, किला एक ही यात्रा में देख सकते हैं।

राजस्थान सुनते ही अक्सर जयपुर, उदयपुर या जैसलमेर का ख्याल आता है। लेकिन सितंबर में अगर आप भीड़ से थोड़ा दूर और जेब पर हल्का सफर चाहते हैं, तो अलवर पर नजर डालना बनता है। यह दिल्ली से बहुत दूर नहीं है और यहां राजस्थान का वह रूप दिखता है जिसमें किले और पुरानी इमारतों के साथ पहाड़, जंगल और झीलें भी हैं। बारिश के बाद सितंबर में अलवर का आसपास का इलाका ज्यादा हरा-भरा नजर आ सकता है।

End of Feed