बिना शोर-शराबे वाला अनोखा म्यूजिक फेस्टिवल ‘Quietchella’, पर्यटकों को बुला रहा दुनिया का सबसे खुशहाल देश

तेज म्यूजिक और शोर-शराबे से हटकर फिनलैंड में एक अनोखा फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है, जहां लोग पक्षियों की चहचहाहट, हवा की आवाज और प्रकृति का सुकून महसूस करेंगे।

Silent Festival Tourism: आजकल फेस्टिवल का नाम सुनते ही तेज म्यूजिक, डीजे, भीड़ और देर रात तक चलने वाली पार्टियों का ख्याल आता है। लेकिन जरा सोचिए, अगर किसी फेस्टिवल में न तेज गाने हों, न शोर-शराबा और न ही भीड़ का हंगामा, बल्कि हवा की आवाज, पक्षियों की चहचहाहट और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने का मौका मिले तो कैसा रहेगा? सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन फिनलैंड में ऐसा ही एक अनोखा फेस्टिवल शुरू हुआ है। इसे दुनिया का सबसे शांत फेस्टिवल कहा जा रहा है। इसका नाम है हिल्जा फेस्ट (Hiljaa Fest), जिसे लोग Quietchella भी कह रहे हैं।

Silent Festival Tourism

बिना शोर-शराबे वाला अनोखा म्यूजिक फेस्टिवल

क्या है Quietchella फेस्टिवल?

फिनलैंड ने दुनिया को यह दिखाने की पहल की है कि कभी-कभी जिंदगी की रफ्तार धीमी करके भी खुश रहा जा सकता है। इसी सोच के साथ देश में पहली बार प्रकृति की आवाजों को सुनने के लिए हिल्जा फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। हिल्जा का मतलब होता है शांति से या चुपचाप।

End of Feed