2026 में कब-कब मिलेंगे लॉन्ग वीकेंड? देखें पूरी हॉलिडे लिस्ट और ट्रैवल प्लान

New Year Getaways: 2026 में आपके पास लंबे वीकेंड्स का आनंद लेने का सुनहरा अवसर है। जनवरी, मार्च, अप्रैल और अक्टूबर जैसे महीनों में कई छुट्टियां हैं, जो ट्रिप्स के लिए आदर्श हैं। दिल्ली, मुंबई और केरल से 400 किमी के भीतर विभिन्न आकर्षक स्थलों की जानकारी यहां दी गई है जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

Long Weekends Destination: 2026 का नया साल ट्रैवल लवर्स के लिए कई रोमांचक अवसर लेकर आया है। लंबे वीकेंड्स की ये छुट्टियां आपको अपने काम से थोड़ी राहत दिलाने और नए स्थलों की खोज करने का मौका देंगी। जनवरी से शुरू होकर, पूरे वर्ष में कई ऐसे वीकेंड्स हैं, जो आपकी छुट्टियों को और भी खास बना देंगे।

Long Weekends destination

2026 में कब-कब मिलेंगे लॉन्ग वीकेंड

जनवरी 2026

नया साल एक शानदार शुरुआत के साथ आता है। 1 जनवरी (गुरुवार) को नए साल का जश्न मनाया जाएगा, इसके बाद 26 जनवरी (सोमवार) को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। इस दौरान आप 1 से 4 जनवरी और 23 से 26 जनवरी के बीच यात्रा की योजना बना सकते हैं। दिल्ली से जयपुर (280 किमी) या ऋषिकेश (240 किमी) जैसे स्थलों पर जा सकते हैं। मुंबई से अलीबाग (95 किमी) और नासिक (165 किमी) भी अच्छे विकल्प हैं।

End of Feed