यात्रा

गुजरात में बसे हैं ये अंडररेटेड नेशनल पार्क, प्रकृति की गोद में बिताएं शांति के 2 पल

Must visit underrated national parks of Gujarat: अगर आप गुजरात घूमने का प्लान कर रहे हैं तो फिर आपको इन नेशनल पार्क को अपनी बकेटलिस्ट में शामिल करना चाहिए। यहां आपको वन्यजीवन को करीब से देखने का तो मौका मिलेगा ही साथ ही आप प्रकृति की गोद में शांति से 2 पल बिता सकते हैं।

Image

underrated national parks

Underrated National Parks Gujarat: गुजरात एक ऐसी जगह है जहां घूमना पर्यटकों को काफी पसंद आता है। गुजरात में घूमने-फिरने के लिए तमाम ऐतिहासिक सांस्कृतिक और मनोरम जगहें मौजूद हैं। इस बार अगर आप गुजरात की यात्रा का प्लान करें तो इन अंडररेटेड नेशनल पार्क की यात्रा आपको जरूर करनी चाहिए। प्रकृति की गोद में बसे ये नेशनल पार्क किसी जन्नत से कम नहीं हैं।

वांसदा नेशनल पार्क: नवसारी जिले में स्थित यह उद्यान तेंदुए, लकड़बग्घा, बाइसन, सांभर हिरण और चार सींग वाले मृगों का घर है। इसके अलावा, यह उद्यान अपने हरे-भरे जंगलों और सुंदर झरनों के लिए भी जाना जाता है।

मरीन नेशनल पार्क: 42 ट्रॉपिकल द्वीपों का यह समूह जामनगर जिले के उत्तरी तट और कच्छ के दक्षिणी तट पर स्थित है। यह पार्क 52 मूंगे की प्रजातियों और मैंग्रोव की सात प्रजातियों का घर है।

पोरबंदर बर्ड सैंक्चुअरी: 1988 में स्थापित इस सैंक्चुअरी में आने वाले पर्यटक पानी के पक्षियों को देख सकते हैं। आपको यहां पेलिकन, कॉर्मोरेंट्स, स्पूनबिल, व्हिसलिंग टील, जैकाना जैसी कई चिड़िया देखने को मिल सकती हैं।

ग्रेट इंडियन बर्ड सैंक्चुअरी: यह भारत के उन कुछ बचे हुए अभयारण्यों में से एक है जहां लुप्तप्राय ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को अभी भी देखा जा सकता है। यह क्षेत्र भेड़ियों, लोमड़ियों और लकड़बग्घों सहित कई जानवरों का भी घर है।

बलराम अंबाजी वन्यजीव अभयारण्य: अरावली की पहाड़ियों और उत्तरी गुजरात के जंगलों से मिलकर बना यह अभयारण्य पौधों की 483 प्रजातियों और तेंदुए, रीसस मैकाक और कठफोड़वा जैसे कई जानवरों से भरा हुआ है।

गागा वन्यजीव अभयारण्य: सर्दियों के दौरान पेलिकन, स्पॉट-बिल्ड डक, फ्लेमिंगो और डेमोइसेल क्रेन जैसे कई प्रवासी पक्षी इस अभयारण्य में आते हैं। तितलियां, पतंगे, मधुमक्खियां और ततैया भी यहां मौजूद हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article