अगर आप ग्वालियर घूमने के लिए गए हों तो इस बार प्रकृति की गोद में बसी एक ऐसी जगह जरूर जाएं जहां जाकर आपको सुकून और शांति दोनों का एहसास होगा। ये जगह ग्वालियर से सिर्फ 1 घंटे की दूरी पर बसी है।
चंबल घाटी का नाम आते ही ज्यादातर लोगों का मन खौफ और दहशत से भर जाता है। लेकिन, अब हालात एकदम बदल गए हैं और यहां जाकर आपको डर की जगह सुकून का एहसास होगा।
यहां आपको एक नहीं लाखों की तादात में मिट्टी के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखने को मिल जाएंगे। चंबल घाटी के मिट्टी के पहाड़ पर्यटकों को काफी सुकून देते हैं। ऐसे पहाड़ देश भर में कहीं नही हैं।
उत्तराखंड और कश्मीर अगर आप घूमने जाएंगे तो वहां पर मौजूद पत्थर के पहाड़ आपको मंत्र मुग्ध करते हैं। दूसरी तरफ चंबल घाटी इससे अलग और निराली है जहां के मिट्टी के पहाड़ आपको सुकून देने का काम करते हैं।
बोटिंग और नौका विहार के लिए यहां चंबल नदी भी मौजूद है। बोटिंग के दौरान आप प्रकृति के शांत और सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। ये नदी इस घाटी का प्रमुख आकर्षण है।
चंबल घाटी के पास कोई एयरपोर्ट नहीं है। ग्वालियर एयरपोर्ट इसके सबसे निकटतम एयरपोर्ट है वहीं ग्वालियर और भिंड इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टैक्सी या बस से आप इस घाटी जा सकते हैं।