भगवान शिव को समर्पित हैं ये बेहद प्राचीन मंदिर, Delhi-NCR के आसपास वाले करें दर्शन

Lord Shiva Temples In Delhi-NCR: भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का त्यौहार करोड़ों भक्तों की आस्था से जुड़ा हुआ है। महाशिवरात्रि का पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिव मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करने के साथ ही जल अर्पित करते हैं।

Popular Shiva Temples In Delhi-NCR: महाशिवरात्रि का त्यौहार 26 फरवरी के दिन मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करोड़ों भक्त शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा करते हैं। आज हम आपको दिल्ली एनसीआर के कुछ फेमस शिव मंदिरों के बारे में बताएंगे। जहां महाशिवरात्रि के दिन आपको दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए जरूर जाना चाहिए। इन जगहों पर जाकर आप खुदको भगवान शिव के बेहद करीब पाएंगे। इन मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिलता है जहां दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं।

श्री गौरी शंकर मंदिर चांदनी चौक: चांदनी चौक में स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर दिल्ली के सबसे पुराने शिव मंदिरों में से एक है। शिवरात्रि के दिन यहां हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां मौजूद शिव मंदिर भक्तों का खासा ध्यान खींचता है।

End of Feed