यात्रा

पहाड़ से लेकर नदियों तक, मनोरम होगी यात्रा, जरूर करें भारत की सर्वश्रेष्ठ केबल कार सवारी

Cable Car Rides India: भारत की सर्वश्रेष्ठ केबल कार सवारी पर एक नजर डालते हैं जिसे आप अपनी बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये यात्रा रोमांच से भरी हुई होगी जिसमें आप पहाड़ों, घाटियों, नदियों और शहरों के मनमोहक दृश्य का लुत्फ ऊंचाई से उठा सकेंगे। फोटोग्राफी के लिए भी ये यात्रा बेस्ट होती है।

Image

Cable Car Rides India

Cable Car Rides India: केबल कार सवारी पर्यटकों को खासा लुभाती है। भारत में ऐसी कुछ जगहें मौजूद हैं जहां केबल कार सवारी के माध्यम से पर्यटक पहाड़ों, घाटियों, नदियों और शहरों के मनमोहक दृश्य का लुत्फ उठा सकते हैं। ऊंचाई से आश्चर्यजनक दृश्यों का आनंद लेने की बात ही कुछ और होती है। यह ना केवल एक रोमांचकारी अनुभव होता है बल्कि फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए भी ये पल किसी जन्नत से कम नहीं होता।

गुलमर्ग गोंडोला (जम्मू और कश्मीर): दुनिया की सबसे ऊंची केबल कारों में से एक, गुलमर्ग गोंडोला आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाली यात्रा का वायदा करती है। गुलमर्ग से 3,979 मीटर की ऊंचाई पर अफरवाट चोटी तक इस यात्रा में आप जाते हैं। केबल-कार की सवारी आपको घाटी का अद्भुत दृश्य दिखाती है। गर्मी के मौसम में जंगली फूलों से ढके हरे घास के मैदानों को देखने के लिए आपको ये यात्रा करना चाहिए।

औली रोपवे, उत्तराखंड: औली रोपवे जोशीमठ को औली से जोड़ता है। गढ़वाल हिमालय पर एक शानदार सवारी को करीब से महसूस करने के लिए आपको ये यात्रा अवश्य करनी चाहिए। 4 किमी की दूरी तय करने वाली यह केबल कार सवारी औली की सुंदर ढलानों पर आने वाले पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है।

गंगटोक रोपवे, सिक्किम: यह केबल कार सवारी गंगटोक शहर और आसपास की पहाड़ियों का खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करती है। देवराली बाजार और ताशिलिंग सचिवालय के बीच ये रोपवे चलती है। सिक्किम की राजधानी की सुंदरता का अनुभव करने का ये सबसे अच्छा तरीका है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article