यात्रा

पत्नी को सरप्राइज देने के लिए आज ही बुक करें IRCTC का अंडमान टूर पैकेज, सस्ते में होगी एक खूबसूरत ट्रिप

यदि आप लंबे समय से अपनी पत्नी को कोई अच्छा सरप्राइज देने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको हमारे बताए इस टूर पैकेज को बुक कर लेना चाहिए। जी हां IRCTC आपके लिए अंडमान घूमने का एक शानदार पैकेज लेकर आया है। यहां आप एक खूबसूरत ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Image

irctc tour package

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए समय-समय पर कुछ शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इस बार आपके लिए बना ये टूर पैकेज अंडमान के लिए है। अगर आप लंबे समय से अपनी पार्टनर के साथ कोई खूबसूरत ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, लेकिन कुछ सूझ नहीं रहा है, तो आपको इस डेस्टिनेशन पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। बता दें कि ये टूरिस्ट्स डेस्टिनेशन के साथ यह एक हनीमून डेस्टिनेशन भी है, क्योंकि जहां ज्यादातर कपल्स आना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा टूर पैकेज और कैसे करें इसे बुक?

क्या है टूर पैकेज की डिटेल्स?

IRCTC ने अंडमान घूमने के लिए बनाए इस टूर पैकेज में कई दिन की ट्रिप के साथ रहने-खाने की सुविधा को भी शामिल किया गया है। इस टूर पैकेज का नाम ALLURING ANDAMAN EX KOZHIKODE है। इस पैकेज का कोड SEA35 है। जिसे आप IRCTC की ऑफीशियल वेबसाइट www.irctctourism.com/pacakage पर जाकर बुक कर सकते हैं।

कब शुरू होगा सफर?

IRCTC का अंडमान घूमने के लिए प्लान किया गया ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। इस पैकेज में शामिल यात्रा की शुरुआत 16 मार्च 2025 से होगी। इस पैकेज में यात्रियों को फ्लाइट के जरिए ट्रैवल कराया जाएगा। फ्लाइट 16 मार्च को कोझिकोड एयरपोर्ट से सुबह अपनी उड़ान भरेगी। 7 दिन की ट्रिप के बाद इस यात्रा की समाप्ति 22 मार्च 2025 को हो जाएगी।

कितना होगा खर्च?

IRCTC ने अपने इस टूर पैकेज को काफी किफायती बनाया है। सिंगल ऑक्यूपेंसी में सफर करने पर आपको 75,400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल ऑक्यूपेंसी की टिकट की कीमत 55,300 रुपए प्रति व्यक्ति रखी गई है। इसके अलावा ट्रिपल ऑक्यूपेंसी की टिकट का किराया 53350 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। इस पैकेज में 5 से 11 साल के बच्चे की टिकट बेड के साथ 44950 रुपए और बिना बेड के साथ 40800 रुपए है। इस पैकेज की पूरी डिटेल्स आप www.irctctourism.com/pacakage पर जाकर देख सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article