घुमक्कड़ लोगों के लिए खुशखबरी, पर्यटक अरब सागर के मनमोहक दृश्य का कर सकेंगे दीदार

घुमक्कड़ लोगों के लिए खुशखबरी है। मुंबई अपना पहला एलिवेटेड फ़ॉरेस्ट वॉकवे बना रहा है, जहां से पर्यटक अरब सागर के मनमोहक दृश्य के दीदार कर सकेंगे। 25 करोड़ रुपये के बजट के साथ 705 मीटर का पैदल मार्ग किसी जन्नत से कम नहीं है। मुंबई जैसे शहर में लोगों के लिए ये एक राहत से कम नहीं है।

Elevated Forest Walkway: अरब सागर के शानदार नजारे का आनंद लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई अपना पहला एलिवेटेड फॉरेस्ट वॉकवे पाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये वॉकवे सिंगापुर के प्रसिद्ध वन वॉकवे से प्रेरित है। गौर करने वाली बात यह वॉकवे कमला नेहरू पार्क को डूंगरवाड़ी जंगलों से भी जोड़ेगा।

प्राकृतिक परिवेश के साथ इसे सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है, जिससे पहाड़ी ढलानों पर पानी के प्रवाह और वन्यजीवों की आवाजाही में न्यूनतम व्यवधान हो। यह 705 मीटर लंबा एक अद्भुत वन परिदृश्य है जो मुंबई के मालाबार हिल क्षेत्र में बना हुआ है।

End of Feed