Monsoon Travel Tips: मानसून में लें नेचर का आनंद, इन 3 नेशनल पार्क्स की करें यात्रा

Monsoon Wildlife Destinations India: मानसून के मौसम में नेशनल पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जीव-जंतुओं के सक्रिय रूप से दिखने के कारण और भी ज्यादा आकर्षित लगने लगती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे उन 3 नेशनल पार्क के बारे में जो मानसून के मौसम में भी खुले रहते हैं।

Wildlife Tours During Monsoon: नेशनल पार्क्स घूमना पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद आता है लेकिन मानसून के मौसम में ज्यादातर नेशनल पार्क्स बंद रहते हैं। ऐसे में अगर मानसून के मौसम को आप स्पेशल बनाना चाहते हैं और वन्यजीवों को करीब से बारिश में देखने का मजा चाहते हैं तो इन 3 नेशनल पार्क का रुख कर सकते हैं। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

काजीरंगा नेशनल पार्क: असम में स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क आपकी बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। मानसून में काजीरंगा का मौसम बेहद खूबसूरत रहता है। मानसून के मौसम में यहां आप एक सींग वाले गैंडे और बाघों को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां की हरियाली और नदियों का नजारा भी बेहद लुभावना होता है।

End of Feed