IRCTC Package 2026: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं? आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'MATA VAISHNODEVI EX DELHI' रखा गया है।
माता वैष्णो देवी के दर्शन
4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 3 मार्च 2026 को दिल्ली से रवाना होना है। रात 8:40 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 12425 राजधानी एक्सप्रेस (3AC/2AC) से जम्मू के लिए निकलेंगे। रात भर ट्रेन में आराम से सफर करेंगे।
कटरा (मां वैष्णो देवी के दर्शन)- सुबह 5 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से ग्रुप के हिसाब से शेयरिंग नॉन-एसी गाड़ी से कटरा ले जाया जाएगा। रास्ते में सरस्वती धाम पर रुककर यात्रा पर्ची ली जाएगी। कटरा पहुंचकर होटल में चेक-इन, फिर नाश्ता करेंगे। उसके बाद गाड़ी से आपको Banganga तक छोड़ा जाएगा। वहीं से माता के भवन की चढ़ाई शुरू होगी और माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करेंगे। शाम को दर्शन करके वापस होटल लौटेंगे। रात का खाना और आराम।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। कंफर्ट (3AC) में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 10770 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 8100 और 6990 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 6320 है। सुपिरियर (2AC) में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 11995 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 9330 और 8220 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 7550 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NDR01 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287930712,8287930620,8287930751,8287930715 संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल एप्प के माध्यम से भी आप बड़े ही आसानी से इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
