Famous Shiva Temples in Delhi: दिल्ली में भगवान शिव के ये हैं मशहूर शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर आज भगवान शंकर के जरूर करें दर्शन

Famous Shiva Temples in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में भगवान शंकर के कई सारे मंदिर हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर आप यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ जाकर भोलेनाथ के दर्शन करने के साथ उनसे अपने लिए आशीर्वाद मांग सकते हैं।

Famous Shiva Temples in Delhi: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का त्योहार इस साल 8 मार्च को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन शिव मंदिरों में भोलेनाथ के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। लोग तड़के सुबह से शिव मंदिरों (Shiva Temples) में पहुंचने लगते हैं। देशभर में भगवान शंकर (Lord Shankar) के कई मंदिर हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी भगवान शिव के कई मंदिर (Shiva Temples in Delhi) हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ फेमस शिव मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां आप महाशिवरात्रि के दिन अपने पूरे परिवार संग जा सकते हैं।

Famous Shiva Temples in Delhi, Shiva Temples in Delhi, Mahashivratri 2024, Mahashivratri

Famous Shiva Temples in Delhi: भगवान शिव के दिल्ली में ये हैं मशहूर शिव मंदिर।

दिल्ली के फेमस शिव मंदिर (Famous Shiva Temples in Delhi)

शिव मंदिर गुफा वाला, प्रीत विहार (Shiv Mandir Gufa Wala, Preet Vihar)

महाशिवरात्रि के मौके पर आप अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली के प्रीत विहार इलाके के शिव मंदिर गुफा वाला जा सके हैं। मंदिर एक पुरानी गुफा के अंदर है। मंदिर में साल भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां भगवान शिव के भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ होती है।

End of Feed