Honeymoon Places: नवंबर (November) के महीने ने अपनी दस्तक दे दी है। दस्तक देने के साथ ही जहां अब ठंड बढ़नी शुरू हो गई है, तो वहीं शादियों का सीजन (Marriage Season) भी शुरू हो गया है। शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही कपल्स (Couples) हनीमून (Honeymoon) के लिए नई-नई जगह सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी हनीमून के लिए कोई डेस्टिनेशन (Honeymoon Destinations) सर्च कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। इसी को लेकर आज हम आपको नवंबर-दिसंबर में हनीमून में घूमने (Honeymoon Places) की कुछ खास डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप जा सकते हैं।
नवंबर-दिसंबर में हनीमून के लिए ये बेस्ट डेस्टिनेशन
मनाली (Manali)
हिमाचल प्रदेश का फेमस हिल स्टेशन मनाली हनीमून के सबसे बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। वैसे तो कपल्स साल के सभी महीनों में हनीमून के लिए यहां आते हैं, लेकिन नवंबर-दिसंबर में खासतौर में यहां कपल्स की भीड़ देखने को मिलती है। दरअसल इन महीनों में यहां का मौसम काफी ठंडा होता है और बर्फबारी भी होती है। ऊंचे-ऊंचे देवदार और देवदार के पेड़, घुमावदार ब्यास नदी और हवा में बहती खुशी का एहसास हर हनीमून मनाने वाले को एक सुखद एहसास से भर देता है। मनाली में हनीमून आपके जीवन के सबसे अच्छे फैसलों में से एक हो सकता है।
नैनीताल (Nainital)
देवभूमि उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशंस में से एक नैनीताल भी हनीमून के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। देश के कोन-कोने से कपल्स यहां हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं। नवंबर और दिसंबर में यहां ठंड काफी ज्यादा बढ़ जाती है और बर्फबारी भी होती है, जिससे ये जगह कपल्स के लिए स्वर्ग जैसी बन जाती है। साथ ही कपल्स को यहां घूमने के कई सारे ऑप्शन भी मिलते हैं।
श्रीनगर (Srinagar)
हनीमून के लिए आप श्रीनगर भी जा सकते हैं। यहां आपको कड़ाके की ठंड और बर्फबारी देखने को मिलेगी। कपल्स खासतौर से हनीमून के लिए यहां आना पसंद करते हैं। यहां आने पर आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। कपल्स के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।
मसूरी (Mussoorie)
पहाड़ों की रानी नाम से फेमस मसूरी भी हनीमून के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। कपल्स को ये जगह हनीमून के लिए काफी पसंद आती है। साल के आखिरी दो महीनों में यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है और यहां भी कपल्स को बर्फबारी देखने को मिलती है।
