Somnath Jyotirlinga Temple: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के पहले ज्योतिर्लिंग 'सोमनाथ' के करें दर्शन, भोले के भक्त ऐसे पहुंचें यहां

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 8, 2024, 08:02 AM IST

Somnath Jyotirlinga Temple in Gujarat Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: गुजरात में भगवान शंकर को समर्पित सोमनाथ मंदिर प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। आज महाशिवरात्रि के मौके पर आप यहां पूरे परिवार संग जा सकते हैं।

Somnath Jyotirlinga Temple in Gujarat Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: भारत मंदिरों का देश है। देश के हर राज्य में अलग-अलग देवी देवता के मंदिर हैं। कुछ मंदिर जहां अपनी वास्तुकला के लिए देखने लायक हैं, तो वहीं कुछ अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए। सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) को भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग (Somnath Jyotirlinga) में से पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। गुजरात के पश्चिमी तट पर सौराष्ट्र में वेरावल के करीब स्थित भगवान शंकर को समर्पित सोमनाथ मंदिर प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। पीक सीजन के साथ-साथ महाशिवरात्रि (Mahashivratri), शिवरात्रि, नाग पंचमी, श्रावणी महोत्सव जैसे प्रमुख हिंदू त्योहारों के दौरान भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए देश समेत विदेशों से भक्त सोमनाथ मंदिर आते हैं। देशभर में आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का त्योहार मनाया जा रहा है। आप आज अपने परिवार संग सोमनाथ मंदिर जाकर भगवान शिव शंकर का आशीर्वाद ले सकते हैं। इसी को लेकर आज हम आपको बताएंगे कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं।

आप सड़क, ट्रेन और हवाई जहाज से सोमनाथ मंदिर आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे सोमनाथ मंदिर जा सकते हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि वहां ठहरने और खाने-पीने की क्या व्यवस्था है। इसके अलावा ये भी बताएंगे कि अगर आप वहां जाते हैं तो उसके आसपास घूमने की क्या-क्या जगहें हैं।

End of Feed