Travel Guide to Lakshadweep: अरब सागर में स्थित भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है। 36 द्वीपों, 12 एटोल्स और 3 रीफ्स से मिलकर बना लक्षद्वीप बेहद खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप भी लक्षद्वीप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां लक्षद्वीप का एक पूरा यात्रा गाइड डिटेल में बताया गया है।
Lakshadweep Travel Guide (Image credit-canva)
लक्षद्वीप प्रमुख पर्यटन स्थल (Lakshadweep Tourist Attractions)
अगत्ती द्वीप (स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और बीच पर आराम), मिनिकॉय द्वीप (लाइटहाउस, लोकनृत्य और शांत वातावरण), कवर्त्ती द्वीप (लैगून, मरीन एक्वेरियम, मस्जिदें और वॉटर स्पोर्ट्स), कलपेनी द्वीप, बांगाराम द्वीप और कवर्त्ती द्वीप यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
ठहरने की व्यवस्था और क्या खांए (Lakshadweep Accommodation and Food)
अगर आप प्राइवेट रिज़ॉर्ट्स में रहने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो बांगाराम और अगत्ती में स्टे के बारे में विचार कर सकते हैं। SPORTS द्वारा संचालित होटल / कॉटेज / टेंट आपको यहां रहने के लिए मिल जाएंगे। सी-फूड प्रेमियों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। ध्यान दें कि यहां शाकाहारी विकल्प सीमित है।
लक्षद्वीप कैसे पहुंचें (How to Reach Lakshadweep)
सबसे पहले कोचीन पहुंचे इसके बाद कोचीन से अगत्ती द्वीप के लिए फ्लाइट लें जो आसानी से उपलब्ध रहती हैं। पानी के रास्ते भी लक्षद्वीप पहुंचा जा सकता है। कोचीन से लक्षद्वीप के लिए पैसेंजर जहाज चलती हैं। यात्रा में 14-20 घंटे का समय लग सकता है।
परमिट की आवश्यकता (Permit Requirement)
अगर आप लक्षद्वीप घूमने जा रहे हैं तो जान लें कि यहां जाने के लिए पर्यटकों को परमिट लेना अनिवार्य होता है। भारतीय नागरिकों के लिए परमिट लेना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होता। ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से आप परमिट ले सकते हैं।
