सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो लिस्ट में करें शामिल कच्छ, ये 5 वजहें बनाएंगी सफर यादगार

कच्छ उन जगहों में है जहां एक ही यात्रा में प्रकृति, इतिहास, कला, लोक संस्कृति और समुद्र..सबका अनुभव मिल सकता है। यही वजह है कि सर्दियों की यात्रा के लिए यह गुजरात का सबसे बेहतरीन ट्रैवल डेस्टिनेशन साबित होता है।

सर्दियों में अगर किसी ऐसी जगह घूमने का मन है जहां आपको रेगिस्तान, लोक संस्कृति, इतिहास, कला और वाइल्डलाइफ सब एक साथ देखने को मिले, तो गुजरात का कच्छ आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। नवंबर से फरवरी के बीच यहां का मौसम घूमने-फिरने के लिए काफी आरामदायक रहता है। इस दौरान सफेद नमक का रेगिस्तान अपनी अलग ही खूबसूरती दिखाता है और कच्छ की लोक संस्कृति भी पूरे रंग में नजर आती है।

Rann of Kachh

सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो लिस्ट में करें शामिल कच्छ, ये 5 वजहें बनाएंगी सफर यादगार (Photo: Gujarat Tourism)

सफेद रेगिस्तान का अलग अनुभव

कच्छ की पहचान सबसे ज्यादा ग्रेट रण ऑफ कच्छ से होती है। दूर-दूर तक फैली सफेद नमक की जमीन और उसके ऊपर खुला नीला आसमान किसी फिल्मी दृश्य जैसा लगता है। बारिश के बाद जब पानी पीछे हटता है तो नमक की परतें उभरने लगती हैं। सर्दियों में यहां घूमना इसलिए भी अच्छा रहता है क्योंकि मौसम ज्यादा गर्म नहीं होता।

End of Feed