घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए बेस्ट है असम, खासियत जानकर बना लो ट्रैवल प्लान

Assam Tourist Places: भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित असम राज्य प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व के लिए फेमस है। टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभरे असम का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। हरे-भरे चाय के बागान से लेकर समृद्ध संस्कृति तक असम में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है।

Assam Tourism: अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और हमेशा ही किसी एडवेंचर वाली जगह की तलाश में रहते हैं तो असम आपके लिए बेस्ट टूरिस्ट प्लेस हो सकती है। हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स ने साल 2025 में असम को ट्रैवल के लिए 52 स्थलों में चौथे नंबर पर रखा है। ऐसे में नए साल की शुरुआत को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए आप असम की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। असम एक ड्रीम ट्रैवल डेस्टिनेशन है ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। हरे-भरे चाय के बागान से लेकर समृद्ध संस्कृति तक असम में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है।

चराइदेव मोइदम: असम के पिरामिड के नाम से मशहूर चराइदेव मोइदम को आप अपनी बकेट-लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस जगह को देखने भारत के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल चराइदेव मोइदम असम के चराईदेव ज़िले में स्थित है।

End of Feed