यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: नेपाल घूमने का बनाएं प्लान, 6 दिन की होगी ट्रिप, जानिए खर्च और बुकिंग डिटेल

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी आपके लिए बेहद किफायती टूर पैकेज लेकर आया है जिसके तहत आप कम दाम में परिवार के साथ या फिर अकेले इंटरनेशनल यात्रा कर सकेंगे। इस किफायती टूर पैकेज में आपको नेपाल की यात्रा करवाई जा रही है। फ्लाइट से आपको घुमाया जाएगा। बुकिंग डिटेल से लेकर रहने खाने तक की तमाम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC tour package

IRCTC Nepal Tour Package: विदेश घूमने का सपना अब आपका पूरा होने जा रहा है क्योंकि आईआरसीटीसी ने आपके लिए Best of Nepal नाम से नया इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको किफायती दाम में नेपाल की यात्रा करवाई जाएगी। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 20 मार्च 2025 को पैकेज की अपकमिंग डेट है। दिल्ली एयरपोर्ट से नेपाल एयरलाइंस से आपको काठमांडू ले जाया जाएगा।

इस पैकेज के तहत हिमालय के मनोरम दृश्य देखेंगे। पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापत्य भव्यता का अन्वेषण करेंगे। बौधनाथ स्तूप का दौरा, दरबार स्क्वायर का दौरा, तिब्बती शरणार्थी केंद्र, बुधनिलकंठ में आशीर्वाद, पोखरा, मनोकामना मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा भी इस पैकेज की टूर गाइड में तमाम जगहें हैं जहां आपको एक्सप्लोर करने के लिए ले जाया जाएगा।

3 स्टार होटल में आपको रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। खर्चे की बात करें तो सोलो ट्रैवल यानि सिंगल यात्रा के लिए आपको 49000 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 40000 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रतिव्यक्ति किराया 39600 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 36500 रुपए है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NDO04 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287930747, 8287930624, 8287930718, 9717648888 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article