भारत का मिनी स्विटजरलैंड, प्राकृतिक सौंदर्य से है भरपूर, अंग्रजों की एंट्री है बैन

Chakrata Uttarakhand: पहाड़ों के बारे में सोचते ही सबसे पहले ख्याल उत्तराखंड का आता है। उत्तराखंड के हिल स्टेशन ना केवल भारतीय पर्यटकों को बल्कि विदेशी टूरिस्टों को भी काफी आकर्षित करते हैं। उत्तराखंड के छिपे हुए खजाना चकराता को एक्सप्लोर करने का आप प्लान कर सकते हैं जिसे भारत का मिनी स्विटजरलैंड भी कहते हैं।

Chakrata Uttarakhand: शांत छुट्टी के लिए अगर आप किसी ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो हम आपको उत्तराखंड के छिपे हुए ऐसे खजाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बार में बेहद कम लोग जानते हैं। इस बार आपकी यात्रा और भी ज्यादा खास होने वाली है। 159 साल पुराने अनोखा हिल स्टेशन चकराता जाने का प्लान कर सकते हैं जिसे भारत का मिनी स्विटजरलैंड भी कहते हैं। चकराता प्राकृतिक सुंदरता और अनोखे नजारों के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है।

गौर करने वाली बात ये है कि चकराता की यात्रा सिर्फ भारतीय पर्यटक ही कर सकते हैं। विदेशी पर्यटकों की एंट्री यहां पर बैन है। साल 1866 में अंग्रेजों ने चकराता हिल स्टेशन को बसाया था। ईस्ट इंडिया कंपनी के बड़े अधिकारी यहां चिलआउट के लिए आते थे।

End of Feed