Fairytale Places In India: घूमने-फिरने के लिए अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो सपनों से कम नहीं लगती हैं। प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करने के साथ ही मन को एक अलग ही सुकून देने के लिए भारत में मौजूद इन 4 जगहों की यात्रा आप ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
Fairytale Places in India (photo credit: canva)
खज्जियार (हिमाचल प्रदेश): भारत का मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस खज्जियार (हिमाचल प्रदेश) की यात्रा आपकी बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। हरे-भरे मैदान, देवदार के घने जंगल, और शांत झील इस जगह की पहचान हैं। यात्रा के दौरान आप खज्जियार झील, गोल्फ कोर्स और कालाटोप वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के दीदार जरूर करें।
उदयपुर (राजस्थान): झीलों का शाही शहर उदयपुर (राजस्थान) की यात्रा आपको परी कथाओं वाली फील दे देगी। राजसी महल, झील के किनारे बसे महल, और शाम को झील पर सूरज की परछाई इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। राजकुमारों और रानियों की दुनिया में प्रवेश करने के लिए आप सिटी पैलेस, पिछोला झील और सज्जनगढ़ पैलेस (मानसून पैलेस) जा सकते हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: समुद्र की परी कथा का एहसास आपको अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मिल जाएगा। नीले-आसमानी पानी, सफेद रेत और एकांत तट इस जगह की पहचान है। हैवलॉक द्वीप, राधानगर बीच और सेलुलर जेल (इतिहास से भरा) की यात्रा जरूर करें।
जुलुक (सिक्किम): बादलों में छिपा गांव जुलुक (सिक्किम) आपको किसी जादुई कहानी में पहुंचा देंगे। कंचनजंगा की चोटियां, घूमते बादल, और सर्पिल रास्ते इस जगह की पहचान हैं। जिगजैग रोड, त्सोमगो झील और थाम्बी व्यूपॉइंट की यात्रा जरूर करें।
