विदेशियों को भाया केरल का ये शहर, बीते साल घूमने पहुंचे करोड़ों लोग

बीते साल में केरल ने पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता दर्ज की, जब 2.58 करोड़ से अधिक पर्यटक राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय व्यंजन और सांस्कृतिक विविधता का आनंद लेने आए। इडुक्की सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन रहा, और सरकारी सुविधाओं में सुधार ने भी इस बढ़ोतरी को मजबूती दी।

Kerala Tourism 2025: समुद्र की लहरों से लेकर हरे-भरे पहाड़ों तक, बैकवॉटर की शांति से लेकर मसालों की खुशबू तक 2025 में केरल ने पर्यटन की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। इस साल राज्य ने 2.58 करोड़ से अधिक पर्यटकों का स्वागत किया, जो इसके गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह उपलब्धि न केवल संख्या में बड़ी है, बल्कि यह भी साबित करती है कि केरल अब देश के सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद ट्रैवल डेस्टिनेशनों में शामिल हो चुका है।

Kerala tourism 2025

केरल बना देश का टॉप ट्रैवल हॉटस्पॉट

राज्य के पर्यटन मंत्री P. A. Mohamed Riyas ने कोझिकोड में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि 2025 में कुल 2,58,80,365 पर्यटक राज्य पहुंचे। जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 29 लाख अधिक हैं। घरेलू पर्यटकों की संख्या में 12.6 प्रतिशत की वृद्धि यह संकेत देती है कि देश के भीतर भी केरल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे। यह आंकड़ा बताता है कि केरल अब सिर्फ दक्षिण भारत का आकर्षण नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर ट्रैवलर्स का फेवरेट बन चुका है।

End of Feed