Kashi Vishwanath Jyotirlinga Temple in Uttar Pradesh Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) को भारत के सबसे पुराने और पवित्र मंदिरों में से एक है। काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) मंदिर भगवान शिव (Lord Shiva) के 12 ज्योतिर्लिंगों (Kashi Vishwanath Jyotirlinga ) में से एक है। काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव (Lord Shiva Jyotirlinga) को समर्पित सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों (Hindu Temple) में से एक है।
Kashi Vishwanath Jyotirlinga Temple: बनारस में है काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग।
भारत समेत दुनियाभर से भगवान शंकर (Lord Shiva) के भक्त मीलों दूर से यात्रा करके यहां आकर भगवान शंकर से आशीर्वाद मांगते हैं। शुद्ध सोने से बने ऊंचे मीनारों और गुंबदों पर सूरज चमकता है। मुख्य देवता को विश्वनाथ या विश्वेश्वर के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है ब्रह्मांड का शासक। वाराणसी शहर को काशी भी कहा जाता है, और इसलिए मंदिर को लोकप्रिय रूप से काशी विश्वनाथ मंदिर कहा जाता है। आज 8 मार्च को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के खास मौके पर आप यहां आकर भगवान शंकर का आशीर्वाद पा सकते हैं।
किंवदंतियों के अनुसार गंगा नदी में स्नान करने के बाद मंदिर जाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कई लोगों के अनुसार, मुख्य देवता के दर्शन करने से मोक्ष मिलेगा। काशी विश्वनाथ मंदिर को हिंदू धर्म का स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है। काशी विश्वनाथ मंदिर सड़क, रेल और हवाई मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अगर आप भी काशी विश्वनाथ मंदिर आने का प्लान (Travel) कर रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही मंदिर के आसपास घूमने की जगहें, रहने-खाने और मंदिर खुलने का समय भी बताएंगे।
सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर (How to reach Kashi Vishwanath Jyotirlinga by Road)
वाराणसी शहर कोलकाता को नई दिल्ली से जोड़ने वाले NH2 राजमार्ग पर स्थित है। दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, पटना, नागपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ और गया जैसे स्थानों से कई बसें उपलब्ध हैं। आप अपनी कार, प्राइवेट टैक्सी, प्राइवेट बस या सरकारी बस की मदद से आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।फ्लाइट से कैसे पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर (How to reach Kashi Vishwanath Jyotirlinga by Flight)
मंदिर का पास का एयरपोर्ट बाबतपुर में लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशलन एयरपोर्ट है। वहां से मंदिर सड़क मार्ग से लगभग 25 किलोमीटर या एक घंटे से भी कम की दूरी पर है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, आगरा, भुवनेश्वर और लखनऊ जैसे शहरों से एयर इंडिया के साथ-साथ अन्य निजी एयरलाइंस द्वारा सीधी उड़ानें संचालित की जाती हैं।
