कुल्लू के इस मंदिर पर गिरती है आकाशीय बिजली, कंगना रनौत के दौरे के बाद चर्चा में बिजली महादेव मंदिर

Bijli Mahadev Temple: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मौजूद बिजली महादेव मंदिर सदियों से रहस्य का विषय बना हुआ है। इस मंदिर पर बार-बार गिरने वाली आकाशीय बिजली लोगों को आकर्षित करती है। एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने इस मंदिर में दर्शन किए हैं।

Bijli Mahadev Temple: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित बिजली महादेव मंदिर एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मंदिर की तस्वीरें और इससे जुड़ी मान्यताएं तेजी से वायरल होने लगीं हैं। हालांकि इस मंदिर की पहचान किसी सेलिब्रिटी की यात्रा से कहीं बड़ी है। सदियों पुराना यह धाम उस अनोखी परंपरा के लिए जाना जाता है, जिसमें मान्यता है कि यहां समय-समय पर आकाशीय बिजली गिरती है और शिवलिंग खंडित हो जाता है। यही वजह है कि बिजली महादेव मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि इतिहास, लोककथाओं और प्राकृतिक विज्ञान तीनों का अनूठा संगम है। आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में..

Bijli Mahadev Temple

कंगना रनौत ने किए बिजली महादेव के दर्शन

कहां मौजूद है बिजली महादेव मंदिर

समुद्र तल से लगभग 2,460 मीटर (करीब 8,000 फीट) की ऊंचाई पर बिजली महादेव मंदिर कुल्लू और पार्वती घाटी के संगम क्षेत्र की पहाड़ी पर बना है। यहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग के बाद करीब 3 किलोमीटर का पैदल ट्रैक तय करना पड़ता है। इस रास्ते में घने देवदार के जंगल, हिमालय की चोटियां और पूरी कुल्लू घाटी का विहंगम नजारा दिखाई देता है।

End of Feed