झारखंड को कल मिलेगी पहली 'विस्टाडोम' कोच वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, अत्याधुनिक सुविधाओं से होंगी लैस

Jharkhand: ट्रेन न्यू गिरिडीह स्टेशन और रांची के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह छह बजकर पांच मिनट पर खुलेगी तथा दोपहर एक बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। राज ने बताया कि ट्रेन वहां से दोपहर दो बजे रवाना होगी और रात साढ़े नौ बजे रांची पहुंचेगी।

Jharkhand: झारखंड (Jharkhand) की 'विस्टाडोम' कोच वाली पहली इंटरसिटी एक्सप्रेस (Intercity Express) का उद्धाटन मंगलवार को किया जाएगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी। 'विस्टाडोम' (Vistadome) विस्टा और डोम दो शब्दों से मिलकर बना है। विस्टा का अर्थ होता है परिदृश्य और डोम का अर्थ होता है गुंबद के आकार का, अर्थात गुंबद के आकार वाली ट्रेन से मनोरम परिदृश्यों को देखना। 'विस्टाडोम' कोच अधिकतर पर्वतीय क्षेत्रों के मनोरम दृश्यों का आनंद प्रदान करने के लिए लगाए जाते हैं। इस तरह की ट्रेनें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होती हैं।

Vistadome Coach, Jharkhand, Jharkhand First Intercity Express

Jharkhand First Intercity Express: झारखंड को कल मिलेगी पहली 'विस्टाडोम' कोच वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस। (File Photo)

उन्होंने बताया कि ट्रेन न्यू गिरिडीह स्टेशन और रांची के बीच चलेगी, जो यात्रियों को पर्वतीय और घने जंगल जैसी प्राकृतिक सुंदरता की झलक के साथ यात्रा का एक नया अनुभव प्रदान करेगी। अधिकारी ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस को मंगलवार को पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत न्यू गिरिडीह स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। गिरिडीह में उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, स्थानीय विधायक केदार हाजरा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के शामिल होने की संभावना है।

End of Feed