यात्रा

Kasol Places to Visit: छुट्टियों में घूमने के लिए जरूर पहुंचे कसोल, आसपास की ये 4 जगहें हैं स्पेशल

Kasol Places to Visit: हिमाचल प्रदेश में घूमने की बढ़िया जगहों में कसोल का नाम भी शामिल है। कसोल में आपको घूमने की कई सारी जगहें मिलेंगी। आज हम आपको बताएंगे कि कसोल पहुंचने पर आप कहां-कहां घूम सकते हैं।

Image

Kasol Places to Visit: छुट्टियों में घूमने के लिए जरूर पहुंचे कसोल।

Kasol Places to Visit: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में घूमने (Travel) की कई सारी जगहें हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Tourism) में घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको बढ़िया और सुंदर जगहें देखने को मिलेंगी। दोस्तों से लेकर फैमिली और गर्लफ्रेंड के साथ आप हिमाचल प्रदेश में कभी भी घूमने के लिए आ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में घूमने की ऐसी ही एक जगह है, जहां घूमने का शौकीन हर शख्स जाना चाहता है। हिमाचल प्रदेश की इस बेहद खास जगह का नाम कसोल (Kasol) है। कसोल (Places To Visit In Kasol) में आपको घूमने की कई जगहें मिलेंगी। साथ ही कसोल के आसपास भी आपको कई सारी जगहें घूमने (Best Tourist Places in Kasol) को मिलेंगी। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि कसोल आने पर आप घूमने के लिए कहां-कहां जा सकते हैं।

कसोल के आसपास घूमने की बढ़िया और सुंदर जगहें (Best Tourist Places Near Kasol)

तोश विलेज (Tosh Village)

कसोल से 20 किलोमीटर दूर स्थित तोश एक छोटा सा गांव है, जो तोश नदी के किनारे समुद्र तल से 2,400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मनमोहक दृश्य इस जगह को आपकी कसोल यात्रा का मुख्य आकर्षण बना देंगे। घूमने के लिए कसोल आने वाले ज्यादातर पर्यटक यहां जरूर आते हैं। वीकेंड में खासतौर से यहां काफी भीड़ रहती है।

मणिकर्ण गुरुद्वारा (Manikaran Gurudwara)

कसोल से मुश्किल से 15 मिनट की दूरी पर स्थित मणिकर्ण गुरुद्वारा पार्वती नदी के तट पर स्थित है। ये हिंदुओं और सिखों के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल के तौर पर भी काम करता है। यहां गर्म झरने हैं, जहां कोई भी स्नान कर सकता है। इन झरनों के पानी में सल्फर होता है, जो बीमारियों को ठीक करने में सक्षम है। कसोल आने पर यहां जरूर आना चाहिए।

पार्वती वैली (Parvati Valley)

कसोल में बैकपैकर या अकेले यात्री के रूप में करने के लिए खूबसूरत पार्वती घाटी के माध्यम से ट्रैकिंग सबसे अच्छी चीजों में से एक है। आप पार्वती घाटी से होकर बहने वाली पार्वती नदी की सुंदरता का भी अनुभव कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों या परिवार के लोगों के साथ नदी के किनारे आराम कर सकते हैं या उसके किनारे टहल सकते हैं।

मलाणा (Malana)

मलाणा अपनी विशिष्ट संस्कृति और जमलू देवता के मंदिर के लिए काफी ज्यादा फेमस है। इसे 'भारत का छोटा ग्रीस' भी कहा जाता है। मलाणा की यात्रा करना आपके लिए एक चुनौती हो सकती है और यहां पहुंचने के बाद आपको एहसास होगा कि ऐसा क्यों है। मलाणा काफी प्राचीन है और पार्वती घाटी के किनारे स्थित है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article