IRCTC Package For Thailand: देश में घूमने (Travel) के शौकीन लोग देश के साथ विदेशों में भी घूमने के लिए जाते हैं। देश से बाहर घूमने के कई सारे ऑप्शन है। देश के लोग घूमने के लिए ज्यादातर थाईलैंड (Thailand) जाते हैं। थाईलैंड (Places to visit in Thailand) बहुत ही सुंदर देश है और यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। अगर आप भी थाईलैंड घूमने (Tourist Places in Thailand) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप थाईलैंड (Thailand Places to Visit) के कई सुंदर शहर घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम EXOTIC THAILAND EX JAIPUR (NJO05) है। इस टूर पैकेज में आप थाईलैंड के सुंदर शहर बैंकॉक और पटाया घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 6 तारीख यानी 6 अक्टूबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू होगा।
टूर पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस
इस टूर पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और जयपुर से थाईलैंड आना-जाना एयर एशिया की फ्लाइट से होगा। इस टूर पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रहेंगे। टूर पैकेज के मुताबिक 2 दिन बैंकॉक और 2 दिन पटाया में रहेंगे। मील प्लान में 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर मिलेगा। साथ ही हर दिन एक लीटर पीने की सीलंबद बोतल मिलेगी। इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल है।
अब बात इस टूर पैकेज की प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 61,995 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 54,860 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 50,965 रुपए, वहीं बेड नहीं लेने पर 46,290 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
