पर्यटकों की भीड़ बनी वजह जापान का बड़ा फैसला, चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल रद्द

ओवरटूरिज्म के बढ़ते दबाव और स्थानीय निवासियों की जीवनशैली पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए जापान ने इस साल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल रद्द कर दिया। यह आयोजन हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। बेहतर पर्यटन प्रबंधन और स्थानीय संस्कृति की सुरक्षा के उद्देश्य से रोका गया है।

Japan Cherry Blossom Festival: जापान के फुजियोशिदा शहर ने इस वर्ष अपने प्रसिद्ध चेरी ब्लॉसम महोत्सव को रद्द करने का निर्णय लिया है। यह फैसला ओवरटूरिज्म के कारण स्थानीय निवासियों की जीवनशैली पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया। चेरी ब्लॉसम, जो कि हर वसंत में खिलता है, देश की सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पिछले एक दशक से, अराकुरायामा सेंगेन पार्क में आयोजित यह महोत्सव हर साल लगभग 200,000 पर्यटकों को आकर्षित करता था। लेकिन इस बार, मेयर शिगेरु होरिउची ने स्पष्ट किया है कि “हमारे नागरिकों के सम्मान और जीवन के माहौल की रक्षा के लिए हमने इस महोत्सव को रद्द करने का निर्णय लिया है।”

Japan cherry blossom festival

जापान का चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल रद्द

स्थानीय निवासियों की समस्याएं

अत्यधिक भीड़ के कारण स्थानीय निवासियों का जीवन कठिन हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों की संख्या में वृद्धि ने सड़कों पर ट्रैफिक जाम, कचरा फैलने और यहां तक कि नागरिकों के साथ बुनियादी शिष्टाचार पर विवादों को जन्म दिया है। कुछ मामलों में तो पर्यटकों ने निजी घरों में बिना अनुमति के बाथरूम का उपयोग किया और बागों में गंदगी की। ये घटनाएँ न केवल निवासियों की गरिमा को कम करती हैं, बल्कि उस संस्कृति और आतिथ्य को भी नुकसान पहुँचाती हैं, जिसके लिए जापान जाना जाता है।

End of Feed