Tourist Places In India: भारत का आकर्षण कुछ ऐसा है कि विदेश से हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट यहां खिंचे चले आते हैं। वैसे तो भारत में घुमने-फिरने के लिए तमाम डेस्टिनेशन मौजूद हैं लेकिन, विदेशी टूरिस्ट भारत के इन 3 शहरों में घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। ये 3 शहर विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं और इनका विदेशी टूरिस्ट के बीच खासा आकर्षण है। इन शहरों के बारे में जानकर आप भी परिवार के साथ या फिर अकेले इन जगहों पर जाकर एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।
दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली विदेशी सैलानियों की सबसे फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनशन में से एक है। विश्व धरोहर के रूप में मशहूर कुतुब मीनार, लाल किला, इंडिया गेट और हुमायूं का मकबरा देखने के लिए विदेश से पर्यटक हर दिन दिल्ली आते हैं। भारतीय संस्कृति और खानपान को करीब से महसूस करने के लिए दिल्ली आना विदेशी टूरिस्ट काफी पसंद करते हैं।
वाराणसी: भारत के सबसे पुराने और धार्मिक शहरों में से एक वाराणसी विदेशी टूरिस्टों के बीच काफी पॉपुलर है। गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां का आध्यात्मिक वातावरण विदेशी सैलानियों के लिए एक यादगार अनुभव होता है।
जैसलमेर: राजस्थान का शहर जैसलमेर विदेशी पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है। यहां का शाही रंग और संस्कृति विदेशी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जैसलमेर किला, सोनार किला, और पटवों की हवेली यहां एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट हैं।
