यात्रा

IRCTC Tour package 2025: घूम आओ दक्षिण भारत के 2 प्रमुख पर्यटन स्थल, जानें कितना होगा खर्चा

IRCTC Package: आईआरसीटीसी ने एक नया और बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको बेहद कम दाम में कोडाइकनाल और थेक्कडी घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज के लिए बुकिंग और खर्चे से रिलेटेड तमाम जानकारी पर एक नजर डालते हैं। इस पैकेज का कोड SMR035 है।

Image

IRCTC Tour package

IRCTC Tour package 2025: आईआरसीटीसी ने Chennai-Kodaikanal -Thekkady-Chennai नाम से एक नया और बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। घूमने के लिए ये बेहद ही सस्ता और किफायती टूर पैकेज रहने वाला है। इस पैकेज के तहत आपको दक्षिण भारत के दो लोकप्रिय पर्यटन स्थल कोडाइकनाल और थेक्कडी की यात्रा करवाई जाएगी। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की जाएगी वहीं ट्रैवल इन्श्योरेंस भी इस पैकेज में कवर है।

29 जनवरी 2025 को 22:30 बजे ट्रेन नंबर 20601 बोडिनायक्कनूर स्पेशल एक्सप्रेस द्वारा चेन्नई सेंट्रल से प्रस्थान होगा। 07.15 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पर आगमन के साथ यात्रा की शुरुआत होगी। सड़क मार्ग से कोडईकनाल के लिए आगे बढ़ेंगे। कोडाइकनाल में होटल में चेक इन करने के बाद ग्रीन वैली व्यू, कोकर्स वॉक, पिलर रॉक का भ्रमण करवाया जाएगा। कोडाइकनाल में रात्रि विश्राम भी इस पैकेज में शामिल है।

खूबसूरत झील के दृश्य, नाव की सवारी, देवदार के जंगल, गुना की गुफाओं और संग्रहालय की यात्रा आपको करवाई जाएगी। अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद 09:00 बजे होटल के लिए चेकआउट के साथ ही काफिला थेक्कडी पहुंचेंगा। थेक्कडी के स्थानीय दर्शनीय स्थलों की यात्रा जिसमें मुल्लई पेरियार बांध (26 किमी / 1 घंटे की ड्राइव) की यात्रा इस पैकेज में शामिल है।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको स्टेंडर्ड क्लास के टिकट के लिए 33500 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 18250 रुपए वहीं ट्रिपल शेयरिंग में खर्चा 14050 रुपए तय किया गया है। कंफर्ट क्लास के टिकट के लिए किराया अगल होगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287932122, 8287931972/ 9363488231/ 9003140680 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article