IRCTC Wildlife Tour Packages: सिर्फ ₹29,500 में जंगल सफारी का मजा, रेलवे लाया 5 नए टूर पैकेज, ट्रेन और होटल की भी सुविधा

IRCTC Wildlife Tour Packages 2026: रेलवे ने महाराष्ट्र के लिए 5 नए जंगल सफारी पैकेज पेश किए हैं। ₹29,500 से शुरुआती कीमत, जानें रूट, ट्रेन और बुकिंग डिटेल।

IRCTC Wildlife Tour Packages 2026: अगर आपको जंगल की हरियाली, पक्षियों की आवाज और खुले जंगल में बाघ देखने का रोमांच पसंद है, तो इस बार छुट्टियों में किसी हिल स्टेशन की जगह जंगल सफारी का प्लान बना सकते हैं। भारतीय रेलवे की पर्यटन कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने महाराष्ट्र वन विभाग के साथ मिलकर पांच नए वाइल्डलाइफ टूर पैकेज शुरू करने की घोषणा की है। इनका नाम 'वनदर्शन' रखा गया है। खास बात यह है कि इन पैकेज में ट्रेन टिकट से लेकर होटल और जंगल सफारी तक की व्यवस्था शामिल होगी। यानी यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन टूर की शुरुआत 19 नवंबर 2026 से होगी। ताडोबा और बोर टाइगर रिजर्व वाले पैकेज की शुरुआती कीमत 29,500 रुपये प्रति व्यक्ति बताई गई है।

IRCTC Wildlife Tour Packages 2026

IRCTC टूर पैकेज के साथ लें जंगल घूमने का मजा (AI Image)

IRCTC Wildlife Tour Packages: कितने दिन की होगी जंगल सफारी

आईआरसीटीसी के वनदर्शन पैकेज 4 रात और 5 दिन के होंगे। इन्हें खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो महाराष्ट्र के जंगलों को करीब से देखना चाहते हैं। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने से लेकर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के शौकीनों तक, यह टूर कई तरह के यात्रियों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

End of Feed