यात्रा

IRCTC Vaishnodevi Tour Package: माता के भक्तों के लिए IRCTC लेकर आया सुनहरा मौका, दर्शन से लेकर रहने-खाने तक का पूरा है इंतजाम

माता वैष्णो के देवी के दर्शन की अभिलाषा यदि मन में है तो हम आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आए हैं। जी हां IRCTC आपके लिए एक बेहद किफायती टूर पैकेज लेकर आया है, जिससे आप माता के दर्शन बेहद आरामदायक तरीके से कर पाएंगे। आइए जानते हैं क्या है ये टूर पैकेज और कब से शुरू होगा सफर?

Image

irctc tour package

भारत में धार्मिक यात्राएं करने का चलन प्राचीन काल से ही रहा है। जब संसाधनों के अभाव में लोग सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर अपनी यात्राएं किया करते थे। लेकिन आज बदलते समय के साथ यात्राओं का अनुभव भी काफी बदल गया है। जी हां अब धार्मिक यात्राओं के लिए कई तरह के मार्ग आपके लिए उपस्थित होते हैं। ऐसी ही धार्मिक यात्रा के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आज हम आपको वैष्णो देवी दर्शन के लिए IRCTC के बनाएं प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते है क्या है टूर प्लान और कहां से शुरू होगा सफर?

क्या है टूर पैकेज की डिटेल?

IRCTC के बनाए इस टूर पैकेज की डिटेल की बात करें तो इस पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है। इसके साथ ही इस टूर पैकेज का कोड NDR01 रखा गया है। इस टूर पैकेज के साथ यात्रा करने पर आपको 3 रात और 4 दिन का ट्रिप कराया जाएगा। वहीं आपकी यात्रा की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली से होगी।

पैकेज में क्या-क्या शामिल?

इस खास टूर पैकेज के साथ यात्रा करने पर आपको किसी भी तरह की और व्यवस्था करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी लगभग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस पैकेज को प्लान किया गया है। IRCTC के इस ट्रेन टूर पैकेज के अंतर्गत और जगहों पर घुमाने के लिए कैब का इंतजाम भी किया जाएगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपकी यात्रा के अलावा होटल स्टे के साथ ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था की गई है।

कितना होगा खर्च?

इस टूर पैकेज से अकेले सफर करने पर आपको 10,770 रुपए का खर्च करना होगा। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपका खर्च 8,100 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। इसके अलावा 3 लोगों के साथ आपके ये खर्च 6,990 रुपए प्रति व्यक्ति हो जाएगा। इस पैकेज के अगले ट्रिप का सफर 25 फरवरी को दिल्ली से शुरू होगा। जिसकी बुकिंग आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article